खेल

ipl 2025 orange cap and purple cap leaderboard latest update virat kohli top 5 most runs check highest wicket taker

मंगलवार को IPL 2025 का आखिरी लीग स्टेज मैच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने लखनऊ को हराकर अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान सुनिश्चित किया. इस मैच में विराट कोहली और आरसीबी ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए. बेंगलुरु पहली टीम बन गई, जिसने लीग स्टेज के सभी अवे मैच (विरोधी टीम के होम ग्राउंड पर) जीते हैं. विराट ने भी आरसीबी के लिए 9 हजार रन पूरे किए, वह किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

कोहली इस पारी के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल टॉप 5 प्लेयर्स में आ गए हैं. पर्पल कैप की लड़ाई भी रोमांचक हो गई है. चलिए जानते हैं अभी ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास हैं? इस अवार्ड की लड़ाई में शामिल टॉप 5 प्लेयर कौन हैं और उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है.

आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप होल्डर कौन है?

ऑरेंज कैप अभी गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास है. उन्होंने 14 मैचों में 679 रन बनाए हैं, इसमें उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है. आईपीएल 2025 में उन्होंने अभी तक 78 चौके और 20 छक्के जड़े हैं. लिस्ट में देखें अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं.

ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

  1. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)- 14 मैचों में 679 रन 
  2. शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)- 14 मैचों में 649 रन 
  3. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)- 14 मैचों में 640 रन 
  4. मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)- 13 मैचों में 627 रन (प्लेऑफ से बाहर) 
  5. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 13 मैचों में 602 रन

आईपीएल 2025 में पर्पल कैप होल्डर कौन है?

पर्पल कैप अभी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज नूर अहमद के पास है. उन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं. हालांकि उनकी टीम सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, उसका सफर खत्म हो गया है तो जल्द ही उनसे ये कैप छिन सकती है. अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप 5 लिस्ट में नूर को छोड़कर सभी की टीमें प्लेऑफ में पहुंची है.

पर्पल कैप लीडरबोर्ड

  1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स)- 14 मैचों में 24 विकेट (बाहर)
  2. प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस)- 14 मैचों में 23 विकेट
  3. ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)- 14 मैचों में 19 विकेट
  4. जोश हेजलवुड (आरसीबी)- 10 मैचों में 18 विकेट
  5. अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)- 14 मैचों में 18 विकेट

आईपीएल 2025 प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

  • 29 मई- क्वालीफ़ायर 1: PBKS vs RCB (मुल्लांपुर स्टेडियम)
  • 30 मई- एलिमिनेटर: GT vs MI (मुल्लांपुर स्टेडियम)
  • 1 जून- क्वालीफ़ायर 2: Q1 हारने और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
  • 3 जून- आईपीएल फाइनल: Q1 और Q2 जीतने वाली टीम के बीच (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button