खेल

IND vs AUS 2nd ODI: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने


रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 1000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. ये रिकॉर्ड उन्होंने एडिलेड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे में बनाया. इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल 9 रन बनाकर आउट हुए थे तो वहीं विराट कोहली शून्य पर आउट हुए थे. लगातार दूसरी बार विराट ‘डक’ आउट हुए.

रोहित शर्मा ने पिछले मैच में सिर्फ 8 रन बनाए थे, तब उनके ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 998 वनडे रन हो गए थे. उन्हें आज सिर्फ 2 रन और चाहिए थे, ऐसा करते ही उन्होंने इतिहास रच दिया. वह पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 वनडे रन बनाए. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली आदि दिग्गज भी कभी ऐसा नहीं कर पाए.

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 वनडे पारियों में 740 रन बनाए हैं. एमएस धोनी ने 20 पारियों में 684 रन. लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 20 पारियों में 802 रन बनाए हैं. वह एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में शून्य पर आउट हुए.

शुरूआती झटकों के बाद रोहित शर्मा ने संभाली पारी

रोहित शुरुआत में बाल-बाल बचे थे, वह तीसरे ओवर में रन आउट होने से बचे थे. इसके बाद उन्होंने संभलकर खेलना शुरू किया, अच्छी गेंदों को सम्मान दिया. 7वें ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद भारत मुश्किल में था, गिल 9 और विराट कोहली शून्य पर आउट हुए थे. इसके बाद रोहित ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी को संभाला.

रोहित शर्मा ने 19वें ओवर में पहला छक्का लगाया, इस ओवर में उन्होंने दो छक्के लगाए. जबकि इससे पहले उनका स्ट्राइक रेट बहुत कम था. इस ओवर से पहले वह 62 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे थे.

दूसरे वनडे में भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैट शार्ट, मैट रेशों, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button