उत्तर प्रदेशभारत

साली से शादी करना चाहता था देवर… भाभी कर रही थी विरोध, कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

साली से शादी करना चाहता था देवर… भाभी कर रही थी विरोध, कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमिनी गांव में देवर ने अपनी ही भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई और लोग सहम गए. मृतका की पहचान पूनम पटेल (28) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी देवर अजीत पटेल (28) ने गुस्से में भाभी पूनम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आरोपी ने महिला पर कुल्हाड़ी से सिर, गर्दन और पैर पर ताबड़तोड़ वार किया. हमले में पूनम का एक पैर कटकर अलग हो गया. गंभीर रूप से घायल पूनम काफी देर तक तड़पती रही, वहीं अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घर में खून से लथपथ मिली पूनम की लाश

भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी देवर मौके पर ही बैठा रहा. चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद सास मौके पर पहुंचीं, जहां खून से लथपथ बहू की लाश देखकर उसकी चीखें निकल गईं. शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है.

भाभी की बहन से शादी पर अड़ा था देवर

पड़ोसियों के मुताबिक, इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध है. बताया जा रहा है कि अजीत का अपनी शादीशुदा साली से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पूनम इस रिश्ते के खिलाफ थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button