Indian Cricket Team Player Mohammed Siraj Birthday Here Know His Special Records Latest Sports News

Mohammed Siraj Career & Records: आज भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं. मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में हुआ. वह भारत के लिए टेस्ट के अलावा वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेल चुके हैं. इसके अलावा मोहम्मद सिराज तेलंगना पुलिस में डीएसपी के पोस्ट पर तैनात हैं. लिहाजा, क्रिकेट फैंस अपने चहेते क्रिकेटर को डीएसपी सिराज के नाम से बुलाते हैं. दरअसल, मोहम्मद सिराज ने अपने तकरीबन 7 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कई यादगार स्पेल किए हैं. साथ ही इस बॉलर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं.
मोहम्मद सिराज के नाम दर्ज हैं बड़े रिकॉर्ड्स-
क्या आप जानते हैं एशिया कप 2023 में मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 6 विकेट लिए थे. उस मैच में मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में 4 विकेट लिए थे. इस तरह मोहम्मद सिराज एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जो अपने आप में रिकॉर्ड बॉलिंग फिगर है. इस तेज गेंदबाज ने 16 गेंदों पर 5 खिलाड़ियों को आउट कर सनसनी मचा दी थी. अब तक मोहम्मद सिराज के अलावा किसी अन्य भारतीय गेंदबाज ने एक ओवर में 4 विकेट लेने का कारनामा नहीं किया है.
ऐसा रहा है मोहम्मद सिराज का करियर
मोहम्मद सिराज ने 36 टेस्ट मैचों के अलावा 44 वनडे और 16 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. टेस्ट मैचों में मोहम्मद सिराज ने 53.06 की स्ट्राइक रेट और 30.74 की एवरेज से 100 विकेट लिए हैं. वनडे फॉर्मेट में मोहम्मद सिराज ने 27.82 की स्ट्राइक रेट और 5.19 की इकॉनमी से 71 बल्लेबाजों को आउट किया है. इसके अलावा भारत के लिए टी20 मैचों में 24.86 की स्ट्राइक रेट, 7.79 की इकॉनमी और 32.29 की एवरेज से 14 विकेट दर्ज हैं. साथ ही मोहम्मद सिराज ने आईपीएल के 93 मैचों में 21.05 की स्ट्राइक रेट, 8.65 की इकॉनमी और 30.34 की एवरेज से 93 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें-



