विश्व

Indian-American Man Sues Boat Captain Florida Resort After Death Of Wife In Parasailing Accident

Parasailing Accident florida: अमेरिका में भारतीय मूल का एक शख्‍स अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने फ्लोरिडा रिसॉर्ट गया था. जब वहां फ्लोरिडा कीज़ में पैरासेलिंग की तो हादसा हो गया और शख्‍स की पत्‍नी की जान चली गई. जानलेवा हादसे के बाद शख्‍स ने अब फ्लोरिडा रिसॉर्ट के बोट कैप्टन पर मुकदमा किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा फ्लोरिडा कीज़ में 30 मई, 2022 को हुआ था. उस हादसे में एक भारतीय-अमेरिकी शख्‍स, जिसका नाम श्रीनिवासराव अलपार्थी (Srinivasrao Alaparthi) था, उसकी पत्नी सुप्रजा (33 साल) की मौत हो गई थी. घटना के बाद श्रीनिवासराव ने अब बोट कैप्टन पिप, उसके साथी रहे एक शख्‍स समेत रिसॉर्ट मरीना एंड हिडवे के खिलाफ मोनरो काउंटी सर्किट कोर्ट में 68 पन्नों का मुकदमा दायर किया है. मुकदमें में श्रीनिवासराव ने उन लोगों पर लापरवाही और गलत तरीके से पैरासेलिंग कराने के आरोप लगाए हैं. उन्‍हें अपनी पत्‍नी की मौत का दोषी बताया है. 

बोट कैप्‍टन ने रस्सी को काट दिया था: श्रीनिवासराव 
श्रीनिवासराव ने कहा कि जब वे पैरासेलिंग कर रहे थे तो कुछ मिनटों के बाद, बोट कैप्‍टन ने पैरासेल को नाव से जोड़ने वाली रस्सी को काट दिया था. उस दौरान वो असहाय होकर अपनी पत्नी और दोनों लड़कों को पानी में डूबते देखता रहा. श्रीनिवासराव के मुताबिक, हवा पैरासेल को दूर तक ले गई थी, और पैरासेल उसके परिवार को दो मील तक पानी में तब तक घसीटते हुए ले गया – जब तक कि वे एक पुल के कंक्रीट के खंभे से नहीं टकराए, वहां उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. 

‘मेरी आंखों के सामने हुआ हादसा, पत्नी की वहीं मौत हो गई’
श्रीनिवासराव कहते हैं, ”वो बोट कैप्‍टन और उनके सर्विस एजेंट्स की लापरवाही थी. मेरी आंखों के सामने वो हादसा हुआ, उन लोगों ने गलत तरीके से पैरासेलिंग कराई थी.” वहीं, दूसरी ओर सर्विस देने वाले लोगों का कहना है कि तब मौसम खराब हो गया था.

श्रीनिवासराव ने बताया कि उनका बेटा (10 साल), और भतीजा (9 साल) भी पैरासेलिंग करने गए थे. हादसे में वे दोनों भी घायल हो गए थे. 

यह भी पढ़ें: पैरासेलिंग के दौरान नाव में अटकी पैराशूट की रस्सी, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button