उत्तर प्रदेशभारत

INDIA गठबंधन को 2024 में हराया, 2027 में भी हराएंगे… अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

INDIA गठबंधन को 2024 में हराया, 2027 में भी हराएंगे… अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव. (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव गोसाईपुर पहुंचे. इस अवसर पर अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती नहीं दी है. उन्होंने सलाह दी कि वो अयोध्या से इतने ही आश्वस्त हैं तो उन्हें अयोधया से चुनाव लड़ना चाहिए. 15 दिन के अंदर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मंदिर के बाहर बैठा हुआ भिखारी भी चढ़ावा चोरी नहीं करता है. उन्होंने साफ कहा कि 2027 में यूपी में परिवर्तन होने जा रहा है और बीजेपी की सरकार का पतन होगा और पीडीए की सरकार बनेगी.

उन्होंने सुहलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी ने उनके अंदर से बारगेनिंग पावर छीन लिया है और ये ओम प्रकाश राजभर नहीं समझ पा रहे हैं.

CJP आंदोलन को नैतिक समर्थन का ऐलान

वहीं, सीजेपी के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा नैतिक समर्थन उनको है. पहले भी था और आज भी है. बता दें कि सीजेपी ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ शनिवार को दिल्ली में आंदोलन का ऐलान किया है. इस आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बड़ी तैयारी की है और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

यूपी चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत दावा

वहीं, इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन से 2024 में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हराया और 2027 में उसी गठबंधन से हराएंगे. चुनाव का समय नहीं बचा है. समाजवादी पार्टी तैयार है . उन्होंने कहा कि ठीक से जोड़ेंगे तो 50 दिन का भी समय नहीं बचा है. जीत और सीट यही गठबंधन का आधार है. वहीं, अमेरिका द्वारा इंफोसिस, विप्रो जैसी कंपनियों को ग्रीन कार्ड देने पर रोक लगाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब ये लोग अमेरिका में नहीं रहेंगे तो कहां जाएंगे.

ये भी पढ़ें-अखिलेश यादवका यूपी गठबंधन पर बड़ा बयान, “बात सीट की नहीं, जीत की है!”

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button