खेल

India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Naseem Shah tears after Defeat by India T20WC 2024 IND vs PAK

Naseem Shah tears after Defeat by India: जिस मैच का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था, वो मैच खेला गया. दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच की, जिसमें भारत का मुकाबला पाकिस्तान से था. मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारत इस लो स्कोरिंग मैच को जीतने में सफल रहा और भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया. इस हार के बाद मैदान से पवेलियन जाते वक्त नसीम शाह की आंखें भर आईं. नसीम काफी इमोशनल दिखे, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

हार के बाद रो पड़े पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को आखिरी 3 गेंदों पर 16 रन बनाने की लगभग नामुमकिन जिम्मेदारी मिली थी. उन्होंने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. आखिरी गेंद से पहले उन्होंने चौका लगाया और फिर कट शॉट लगाकर दूसरा रन लिया, लेकिन भारत की जीत पक्की हो चुकी थी. आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह की यॉर्कर के सामने उन्हें कुछ नहीं सूझा और भारत की जीत के साथ ही नसीम शाह भावुक होकर रोने लगे. दो साल पहले एशिया कप में लगातार छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाने वाले नसीम इस बार टीम को जीत नहीं दिला पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

शाहीन अफरीदी ने उन्हें गले लगाकर दिलासा देने की कोशिश की और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनकी पीठ थपथपाई, लेकिन अंत में सिर्फ एक टीम विजेता बनी और वो थी रोहित शर्मा की टीम इंडिया.

नसीम शाह की गेंदबाजी के आगे भारत ने टेके घुटने
पाकिस्तान टीम के लिए नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की. उनकी सटिक गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए थे. नसीम ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 5.25 की इकॉनमी से 21 रन देकर 3 वीकेट लिए.

ये भी पढ़ें-
IND vs PAK: बुमराह ने रिजवान को बोल्ड कर पलटा पासा, नहीं तो मैच जीत गया था पाकिस्तान; पढ़ें कैसे हुआ उलटफेर



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button