खेल

India England Tour ICC Test Rankings know details which player in top 10 list before Ind vs Eng series

ICC Test Rankings: भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों में कई बड़े प्लेयर शामिल हैं. एक तरफ जहां इंग्लैंड की टीम में जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं, वहीं भारत की टीम में इनके रनों पर लगाम लगाने के लिए जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाज शामिल हैं. भारतीय टेस्ट टीम को शुभमन गिल के रूप में एक नया कप्तान मिला है. भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप 10 में कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

बल्लेबाजी में इंग्लैंड का पलड़ा भारी

आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के 2-2 खिलाड़ी शामिल हैं. लेकिन इंग्लैंड ने इस लिस्ट में बाजी मार ली है, क्योंकि इस लिस्ट के टॉप 2 बल्लेबाज इंग्लैंड के पास हैं. जो रूट, आईसीसी मेन्स बैटिंग रैंकिंग में नंबर एक पर हैं. वहीं हैरी ब्रूक इस लिस्ट में नंबर 2 पर बने हुए हैं. भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जयसवाल आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वे 10वें नंबर पर हैं.

गेंदबाजी में भारत के हाथ में कमान

आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग की बात करें तो भारत के पास इस फॉर्मेट का बेस्ट गेंदबाज है. जसप्रीम बुमराह इस लिस्ट में नंबर वन बने हुए हैं. इसके साथ ही रवींद्र जडेजा भी आईसीसी रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं. देखा जाए तो इंग्लैंड की बॉलिंग के लिए खराब संकेत ये हैं कि आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 गेंदबाजों में इंग्लैंड का एक भी प्लेयर शामिल नहीं है.

बैटिंग बनाम बॉलिंग होगा IND vs ENG मैच

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स के मुताबिक, जहां इंग्लैंड की बल्लेबाजी में ताकत नजर आ रही है. वहीं भारत के गेंदबाज भी धाकड़ हैं. आईसीसी रैंकिंग्स में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं जो इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एक शानदार ऑलराउंडर हैं. वहीं शुभमन गिल भी इस सीरीज में कप्तानी पारी खेलते नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मिलना चाहिए मौका, रविचंद्रन अश्विन ने कर डाली मांग

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button