मनोरंजन

तृप्ति डिमरी को नजरअंदाज कर फैंस ने शाहिद के साथ किया जमकर डांस, ‘ओ रोमियो’ के इवेंट का वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी आने वाली फिल्म ओ रोमियो का प्रमोशन कर रहे हैं. मुंबई में हाल ही में हुए एक गाने के लॉन्च इवेंट में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इवेंट के दौरान स्टेज पर शाहिद और तृप्ति दोनों मौजूद थे लेकिन फैंस ने शाहिद की ओर ही रुझान दिखाया और तृप्ति को नजरअंदाज कर दिया. इस पल को लेकर इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है.

स्टेज पर डांस और फैंस का ध्यान
इवेंट के दौरान शाहिद और तृप्ति ने गाने ‘पान की दुकान’ पर साथ में डांस किया. बाद में शाहिद ने कुछ फैंस को स्टेज पर बुलाया और उनको साथ में डांस कराया. लेकिन फैंस सीधे शाहिद के पास दौड़ गए और तृप्ति को नजरअंदाज कर दिया. आखिर में तृप्ति स्टेज के किनारे चली गईं और शाहिद फैंस के बीच मौजूद दिख रहे थे. इस पूरे दृश्य को देखकर कुछ लोग इसे ‘ऑकवर्ड मोमेंट’ भी कह रहे हैं.

सोशल मीडिया और फैंस की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय दें रहे है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि शाहिद की लोकप्रियता अभी भी बहुत ज्यादा है और तृप्ति उतनी जानी-पहचानी नहीं हैं. वहीं कुछ ने तृप्ति का बचाव किया और कहा कि उन्होंने पहले फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक की थीं इसके बाद शाहिद स्टेज पर आए थे. एक यूजर ने तुलना करते हुए लिखा कि शाहिद के 23 साल के करियर और तृप्ति के 5 साल के सोशल मीडिया करियर की तुलना नहीं की जा सकती है.

शाहिद और तृप्ति के करियर का अंतर
शाहिद कपूर ने 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से अपने करियर की शुरुआत की और ‘विवाह’, ‘जब वी मेट’, ‘किस्मत कनेक्शन’, ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों से अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है. वहीं तृप्ति डिमरी को ‘लैला मजनू’ और ‘बुलबुल’ से पहचान मिली लेकिन उनका छोटा कैमियो ‘एनीमल’ में उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना गया. 

ओ रोमियो की जानकारी और रिलीज डेट
फिल्म ओ रोमियो का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई पर आधारित है. इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी अहम भूमिकाओं में है. विशाल भारद्वाज ने बताया कि तमन्ना और विक्रांत ने फिल्म में कैमियो के लिए कोई फीस नहीं ली है. ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button