खेल

IND Vs AUS Final Anushka Sharma Emotional After Virat Kohli Out WTC Final Oval Australia Win By 209 Runs

Anushka Sharma WTC Final 2023 IND vs AUS: भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही खिताब पर कब्जा कर लिया. भारत के लिए विराट कोहली पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 49 रन बनाकर आउट हुए. कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी यह मैच देखने पहुंची थीं. टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुष्का को ट्रोल कर दिया. उनको लेकर कई तरह के ट्वीट किए जा रहे हैं.

कोहली मैच के पांचवें दिन रविवार को भारत की दूसरी पारी में 49 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके लगाए. कोहली के आउट होने के बाद अनुष्का उदास हो गईं. उनकी कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गई हैं. लेकिन उनकी तस्वीरों को शेयर करने के साथ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है. अनुष्का को लेकर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं. लंदन के ओवल में खेले गए इस मैच में भारत बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 469 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 296 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. इस तरह भारत को 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की हार में उसकी बैटिंग काफी हद तक जिम्मेदार रही.

यह भी पढ़ें : ओवल के विकेट पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, बोले- WTC Final जैसे मैच के लिए पिच पूरी तरह तैयार नहीं



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button