IND U19 vs SL U19 Live Score: भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच में बारिश, अगर रद्द हुआ तो कौन फाइनल में जाएगा

IND U19 vs SL U19 Live Score: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टक्कर पर फिलहाल बारिश ने ब्रेक लगा दिया है. ICC अकादमी ग्राउंड पर लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण मैच का टॉस तय समय पर नहीं हो सका. मैदान के चारों ओर पानी भरा हुआ नजर आया, जिसकी वजह से अंपायरों को टॉस टालने का फैसला लेना पड़ा है.
बारिश ने रोका सेमीफाइनल का आगाज
मैच अधिकारियों के अनुसार, अगला निरीक्षण स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समय 11:30 बजे) किया जाएगा. अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो ओवरों भी कम किए जा सकते हैं. नियमों के मुताबिक, कम से कम 20 ओवर का मैच कराने की अंतिम समय-सीमा स्थानीय समय 2:02 बजे है. ऐसे में दोनों टीमों और फैंस की नजर मौसम पर टिकी हुई है.
भारत बनाम श्रीलंका: बड़ी भिड़ंत
यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि भारत अंडर-19 टीम ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है. भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को ग्रुप मुकाबले में हराया था और बिना कोई मैच हारे अंतिम चार में जगह बनाई. दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और सेमीफाइनल में उलटफेर करने की पूरी कोशिश करेगी.
फाइनल में भारत-पाकिस्तान की उम्मीद
इसी समय दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने हैं. अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने सेमीफाइनल जीतते हैं, तो फाइनल में एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. फिलहाल सबकी निगाहें बारिश थमने और खेल शुरू होने पर टिकी हुई हैं.
भारत U19 स्क्वॉड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, हरवंश पंगलिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, एरन जॉर्ज, युवराज गोहिल
श्रीलंका U19 स्क्वॉड
विमथ दिनसारा (कप्तान), आधम हिल्मी (विकेटकीपर), दिमंथा महाविथाना, विरान चमुदिता, किथ्मा विथानापथिराना, कविजा गमागे, चमिका हीनतिगाला, दुलनिथ सिगेरा, सेथ्मिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, थरुषा नवोद्या, मथुलन कुगथास, विग्नेश्वरन आकाश, थरुषा नेथसारा, सनुजा निंदुवारा



