उत्तर प्रदेशभारत

थप्पड़, लात-घूंसे और खींची वर्दी… कानपुर में बीच सड़क महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, होमगार्ड को पीटा, Video

थप्पड़, लात-घूंसे और खींची वर्दी... कानपुर में बीच सड़क महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, होमगार्ड को पीटा, Video

सोशल मीडिया पर वीडियोे वायरल.

Homeguard Assault Case: कानपुर शहर के थाना गुजैनी क्षेत्र में शनिवार को कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की घटना घटी. कारगिल पेट्रोल पंप के सामने स्थित नेशनल हाईवे अंडरपास के पास हुई इस वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला होमगार्ड की वर्दी पकड़कर उसे थप्पड़, लात और घूंसे मारती दिख रही है.

आक्रोशित महिला ने ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड को पकड़ लिया और तीखी नोकझोंक के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. अचानक हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे और मारपीट के कारण नेशनल हाईवे अंडरपास के पास काफी देर तक यातायात बाधित रहा. मौके पर मौजूद राहगीरों की भीड़ तमाशबीन बनी रही और लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

छेड़छाड़ का आरोप या टक्कर का विवाद?

हादसे और विवाद की वजह को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. महिला का दावा है कि होमगार्ड ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसके विरोध में उसने यह कदम उठाया. पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, विवाद की शुरुआत सड़क पर गलती से हुई एक टक्कर के कारण हुई थी. टक्कर लगने के बाद महिला आपा खो बैठी और होमगार्ड पर हमलावर हो गई.

चेहरा ढका होने से पहचान में जुटी पुलिस, तहरीर का इंतजार

मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है. वायरल वीडियो में महिला ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ है, जिससे उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है. सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के मुताबिक, घटना की गहनता से जांच की जा रही है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: अमरोहा केस में बड़ा ट्विस्ट: तीनों बहनों ने खुद चुना दूल्हा, फिर भी क्यों नहीं मिलेगा पत्नी का दर्जा? जानें क्या कहता है कानून

फिलहाल, किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है. तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

अनुराग अग्रवाल

अनुराग अग्रवाल

सोलो ट्रैवलिंग का शौक. सहारा समय, इंडिया वॉइस और न्यूज़ नेशन जैसी संस्थाओं में 18 साल से ज्यादा का टीवी जर्नलिज्म का अनुभव.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button