मनोरंजन

Dhurandhar 2 Box Office Day 2: अब नहीं थमने वाली ‘धुरंधर 2’, दूसरे दिन रणवीर सिंह की फिल्म के तूफान में उड़ गए ‘पुष्पा 2’ और ‘जवान’ के परखच्चे

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित एक्शन स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ का फीवर पूरी दुनिया पर चढ़ गया है. रिलीज के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. हैरानी की बात ये है कि महज 48 घंटों में ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है. इसके अलावा, इसने कई अन्य फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं वर्ल्डवाइड भी  ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ कहर बरपा और कई बड़ी फिल्मों से आगे निकल गई है. दूसरे दिन इसने दुनियाभर में न केवल शानदार कमाई की बल्कि एक बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड के भी पखच्चे उड़ा दिए.

‘धुरंधर 2’ भारत में 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई
बता दें कि दिसंबर 2025 की सीक्वल ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ कमाने के बाद अपनी ऑफिशियल रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया था. ये इस आंकड़े को पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनीं, वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस  फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) जुटाए. जिसके बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज़ के सिर्फ दूसरे ही दिन सफलतापूर्वक 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली.  यह फिल्म अब रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है.

‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने न केवल साउथ में, बल्कि हिंदी बेल्ट में भी बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कलेक्शन किया था और अपने समय की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. हालांकि, ‘धुरंधर’ ने अब ‘पुष्पा 2’ के दूसरे दिन के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्ज़न ने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये कमाए थे. इसकी तुलना में, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने अपने दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म ने इन दोनों फिल्मों की कमाई से लगभग दुगनी कमाई की है.

दुनिया भर के कलेक्शन में तीसरे स्थान पर पहुंची
वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, ‘धुरंधर 2’ ने कुल 240 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इसी के साथ रणवीर की फिल्म दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. इसने प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो इसी साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी; ‘द राजा साब’ का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208.38 करोड़ रुपये था. अब, ‘धुरंधर 2’ की नज़रें ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर टिकी हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button