Imd Weather Update Heatwave In Up Bihar Jharkhand Delhi Ncr Rajasthan Get Rainfall Know Update

Weather Today Update: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली, हरियाणा समेत कई जगहों में बीते दिन बारिश हुई, जिसकी चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आईएमडी के अनुसार अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के असर की वजह से बारिश हो रही है.
दिल्ली में शुक्रवार होने के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार है. राष्ट्रीय राजधानी का आज अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है. इसके अलावा आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि यूपी में अभी भी हीट वेव का कहर जारी रहेगा. साथ ही उत्तर और पूर्वी भारत का अधिकांश हिस्सा अगले पांच दिनों तक लू की चपेट में रहेगा

