Ikkis Box Office Collection Day 3: ‘धुरंधर’ के तूफान में ‘इक्कीस’ ने वसूला एक-चौथाई बजट, धर्मेंद्र की इस फिल्म को दी मात

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ थिएटर्स में 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है और धुरंधर के पर्दे पर होते हुए भी ये हर दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार कर रही है. महज तीन दिन में ‘इक्कीस’ ने अपने बजट का एक-चौथाई हिस्सा वसूल कर लिया है. इसके साथ ही ‘इक्कीस’ ने धर्मेंद्र की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ को मात दे दी है.
- ‘इक्कीस’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7.28 करोड़ रुपए से खाता खोला था.
- दूसरे दिन इस वॉर बेस्ड फिल्म ने 4.02 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
- सैकनिल्क की मानें तो अब तीसरे दिन भी फिल्म ने (रात 8 बजे) 3.44 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
- इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ का कुल कलेक्शन अब 14.74 करोड़ रुपए हो गया है.
‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| दिन | कलेक्शन |
| दिन 1 | 7.28 करोड़ |
| दिन 2 | 4.02 करोड़ |
| दिन 3 | 3.44 करोड़ |
| कुल | 14.74 करोड़ |
‘इक्कीस’ ने ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ को पछाड़ा
‘इक्कीस’ का बजट कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 60 करोड़ रुपए है. इब तीन में 14.74 करोड़ रुपए कमाकर फिल्म ने अपने बजट का एक-चौथाई हिस्सा निकाल लिया है. ‘इक्कीस’ ने दिवंगत एक्टर की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 9.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
‘इक्कीस’ की स्टार कास्ट
‘इक्कीस’ के जरिए अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है. फिल्म में उन्होंने सबसे यंग परमवीर चक्र विजेता और सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है. वहीं धर्मेंद्र ने फिल्म में उनके पिता का रोल अदा किया है. ‘इक्कीस’ में अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया अगस्त्य के अपोजिट नजर आई हैं. वहीं जयदीप अहलावात भी फिल्म में अहम भूमिका में है. मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है.



