मनोरंजन

Ideas of India 2026: ‘सक्सेस और फैल्युअर तो चलता रहता है’, अनिल कपूर ने अपनी 49 सालों की जर्नी पर की बात

मुंबई में चल रही दो दिवसीय आईडिया ऑफ इंडिया समिट के दूसरे दिन बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी पहुंचे हैं. दूसरे दिन के आखिरी सेशन के लिए अनिल कपूर ब्लैक सूट में यहां पहुंचे और हमेशा की तरह ही बेहद हैंडसम लग रहे हैं. सेशन की शुरुआत में ‘सूबेदार’ का ट्रेलर भी दिखाया गया. आइये बताते हैं अनिल ने यहां क्या- क्या बात की है.

किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा?
फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि, ‘हमने केवल बीहड़ में ही नहीं बल्कि यूपी के लखनऊ, सुल्तानपु जैसी जगहों पर भी शूट किया. हमने पूरी कोशिश की कि फिल्म में सबकुछ ओरिजिनल रहे. हमने इसमें कम से कम ही जीएफएक्स का इस्तेमाल किया है. क्योंकि हम चाहते थे कि लोग इस फिल्म से कनेक्ट करें’.

एआई का फिल्मों रोल
अनिल कपूर से जब एआई के फिल्मों में रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ‘मुझे लगता है ये बहुत जल्दी है, एआई एक रिवोल्यूशन है और हमें इसे इस्तेमाल करना चाहिए. ये हमारा भविष्य है और यूजफुल भी है. कुछ भी नया इवेंशन या इवोल्यूशन होता है वो देश के लिए होता है, हमें इसे अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए. फिल्मों में भी हमें इसे अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहिए’.

अपनी जर्नी को कैसे देखते हैं
अनिल कपूर से जब बात की गई उनकी जर्नी के बारे में तो उन्होंने बताया, ‘मैं वैसे काफी खुशनसीब रहा हूं, मेरी कई फिल्में ऐसी हैं जो बहुत अच्छी हैं. मैं वैसे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता हीं क्योंकि सक्सेस और फैल्युअर तो चलता रहता है लेकिन फिल्मों के दौरान जो लोगों से बातचीत होती है वो अहम होती है. मैंने बहुत सारे दोस्त यहां बनाए हैं. मैं चाहता हूं कि मेरी दोस्ती सबसे बनी रहे, मैं अपनी तरफ से पूरी करता हूं कि सबसे मिलता जुलता रहूं’.

बॉलीवुड में सबसे अच्छा दोस्त
अनिल कपूर सालों से फल्म इंडसट्री में हैं, ऐसे में उनसे जब उनके दोस्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘मेरे ख्याल से बहुत सारे हैं, मुझे इस इंडस्ट्री में बहुत साल हो गए हैं. 1977 से अब तक 49 साल मुझे इंडस्ट्री में हो गए हैं और ऐसे में कई लोगों के साथ मैंने काम किया है. कई लोग हैं कई लोग चले गए हैं. अभी सूबेदार में भी मैंने बहुत सारे लोगों के साथ काम किया है. मैं अपने आपको बहुत खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे लोगों ने, दर्शकों ने फैंस ने बहुत प्यार दिया है’ 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button