मनोरंजन
Sunday Box Office Collection: ‘मन शंकर वरप्रसाद गारू’ के कब्जे में बॉक्स ऑफिस, ‘धुरंधर’ ने बाकी फिल्मों को पटका

सिनेमाघरों में इस समय कई शानदार बॉलीवुड और साउथ फिल्में लगी हुई हैं. इनमें से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धावा बोल दिया है, वहीं कुछ फिल्में कछुए की रफ्तार से कलेक्शन कर रही हैं. एक तरफ ‘मन शंकर वराप्रसाद गारू’, ‘द राजा साब’ और ‘पराशक्ति’ जैसी साउथ फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. दूसरी तरफ ‘धुरंधर’, ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ जैसी बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं.
‘मन शंकर वराप्रसाद गारू’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
- ‘मन शंकर वराप्रसाद गारू’ पहले दिन से तहलका मचा रही है और बाकी सभी फिल्मों को मात दे रही है.
- महज 6 दिनों में चिरंजीवी की फिल्म ने भारत में 140.25 करोड़ रुपए कमा लिए थे.
- सैकनिल्क की मानें तो सातवें दिन भी फिल्म रात 9 बजे तक 14.46 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
- अब ‘मन शंकर वराप्रसाद गारू’ के हफ्ते भर का कुल कलेक्शन 154.71 करोड़ रुपए हो गया है.
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 45
- रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है.
- फिल्म ने पिछले 44 दिनों में 875.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
- अब 7वें संडे (45वें दिन) भी ‘धुरंधर’ रात 9 बजे तक 3.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है.
‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10
- प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने 9 दिनों में 136.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.
- 10वें दिन भी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 1.94 करोड़ रुपए ही कमा पाई है.
- ‘द राजा साब’ का टोटल कलेक्शन अब 138.69 करोड़ रुपए हो गया है.
‘पराशक्ति’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9
- शिवकार्तिकेय की फिल्म ‘पराशक्ति’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है.
- कई दिनों से ‘पराशक्ति’ प्रभास की ‘द राजा साब’ को भी पछाड़ रही है.
- 8 दिनों में फिल्म ने टोटल 46.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
- ‘पराशक्ति’ ने नवें दिन भी रात 9 बजे तक 1.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.
‘हैप्पी पटेल- खतरनाक जासूस’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
- ‘हैप्पी पटेल- खतरनाक जासूस’ ने भारत में 1.25 करोड़ रुपए से खाता खोला था.
- दूसरे दिन भी वीर दास स्टारर फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
- अब तीसरे दिन भी ‘हैप्पी पटेल- खतरनाक जासूस’ ने रात 9 बजे तक 1.07 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
‘राहु केतु’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
- पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फिल्म ‘राहु केतु’ 16 जनवरी को ही रिलीज हुई है.
- फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ और दूसरे दिन 1.65 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.
- तीसरे दिन भी ‘राहु केतु’ ने रात 9 बजे तक 1.49 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.



