Ajinkya Rahane eyeing indian test team return ranji trophy 2024 25


भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे लगभग दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. अब उन्होंने कहा है कि न्यूज में रहना जरूरी है नहीं तो लोग सोचते हैं कि मैं चर्चा से बाहर हूं.

‘इंडिया टुडे’ के मुताबिक रहाणे ने कहा है कि लोगों ने उन्हें सलाह दी है कि वो अपनी बात रखें और अपनी मेहनत के बारे में बताएं और न्यूज में बने रहें.

रहाणे को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर निकाल दिया गया था.

इसके बाद से रहाणे लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके भारत की टेस्ट टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं.

रहाणे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अब तक 12 पारियों में 437 रन बनाए हैं. उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ शतक जड़ा था.

रहाणे का कहना है कि उनके अंदर अभी भी क्रिकेट बचा हुआ है. भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करना उनका लक्ष्य है. उनके पास कोई पीआर टीम नहीं है. उनका क्रिकेट ही पीआर है.
Published at : 17 Feb 2025 07:44 PM (IST)



