मनोरंजन

Deepika Padukone Changed her instagram bio after becoming daughter mother shared her motherhood journey

Deepika Padukone Motherhood Journey: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फाइनली प्यारी से बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं. कपल ने 8 सितंबर को अपनी लाडली का वेलकम किया था. वहीं मां बनने के बाद अब दीपिका की लाइफ भी काफी बदल गई है. उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है. एक्टेस ने अपने इंस्टाग्राम बायो  बेटी होने के बाद बदली जिंदगी के बारे में बताया है.

दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद खुद कर रहीं सारे काम
दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी के वेलकम करने के बाद अपना इंस्टाग्राम बायो बदल लिया है. इसके जरिए पठान एक्ट्रेस ने बताया है कि मां बनने के बाद उनकी रातों की नींद उड़ चुकी है. दीपिका पादुकोण के बायो से पता चलता है कि वे मां बनने के बाद सार काम खुद कर रही हैं. उन्होंने मेंशन किया है, “बेबी को फीड कराओ, बर्व दिलाओ, स्लीप, रिपीट.” न्यू मॉम का ये बॉयो रेडिट पर अब खूब वायरल हो रहा है.

8 सितंबर को बेटी के पेरेंट्स बने थे दीपिका-रणवीर
दीपिका ने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में अपनी नन्ही परी का वेलकम किया था. चार दिन बाद शाहरुख खान न्यू पेरेंट्स को बधाई देने अस्पताल पहुंचे थे. इससे पहले, मुकेश अंबानी ने भी अस्पताल का दौरा किया था. वहीं 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक पोस्ट के साथ अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी. उनकी पोस्ट में लिखा था, “वेलकम बेबी गर्ल! 8.9.2024 दीपिका और रणवीर.” वहीं बीते दिन दीपिका और रणवीर अस्पताल से अपनी बेटी को भी घर ले आए थे.

 


दीपिका-रणवीर वर्कफ्रंट
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ दिखाई देंगे. सिंघम अगेन 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके बाद रणवीर सिंह के पास कियारा आडवाणी के साथ फरहान अख्तर की डॉन 3 भी पाइपलाइन में है.

ये भी पढ़ें- वेकेशन पर रवाना हुए आलिया-Ranbir Kapoor, एयरपोर्ट पर दादी नीतू को देख खुशी से ताली बजाती दिखीं राहा



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button