मनोरंजन

Happy Patel BO Day 1: आमिर खान की ‘हैप्पी पटेल’ की ठंडी हुई शुरुआत, ओपनिंग डे पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई ये फिल्म

‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ आखिरकार 16 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वीर दास स्टारर इस फिल्म से इमरान खान ने एक अर्से बाद एक्टिंग में कमबैक किया है. ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं हालांकि रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला. इसी के साथ इसकी ओपनिंग भी फीकी रही है. जानते हैं ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ की पहले दिन की कमाई कितनी रही?
आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा बैक्ड इस फिल्म को वीर दास और कवि शास्त्री ने जॉइंटली निर्देशित किया है. ‘हैप्पी पटेल’ में इमरान खान, वीर दास और आमिर खान दिल्ली बेली के लगभग 15 साल बाद बाद फिर से एक साथ नज़र आते हैं.यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ये फिल्म पहले ही दिन दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई और इसी के साथ इसकी ओपनिंग काफी ठंडी हुई है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ ने रिलीज के पहले दिन 1.25 करोड़ कमाए हैं.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

 

हैप्पी पटेल के बारे में
हैप्पी पटेल एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके नेक इरादे बार-बार उसे उलझी हुई और अनएक्सपेक्टेड सिचुएशन में फंसा देते हैं. इस कॉमेडी फिल्म का को-डायरेक्शन वीर दास और कवि शास्त्री ने किया है, जबकि स्क्रीनप्ले वीर दास और अमोघ रणदिवे ने लिखा है.वीर दास और इमरान खान के साथ, हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस में एक शानदार कलाकारों की टोली है. फिल्म में मोना सिंह, मिथिला पालकर, प्रियांशु चटर्जी और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म में आमिर खान ने स्पेशल कैमियो किया है.

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button