Gorakhpur Crime News: रहीम, छोटू, राजू और अजब… NEET छात्र दीपक को मारने वाले ये 4 पशु तस्कर, जानें इनकी क्राइम कुंडली

पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट
Gorakhpur murder case: गोरखपुर में हुई नीट छात्र की हत्या के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने घटना से जुड़े मुख्य आरोपी रहीम को एनकाउंटर के दौरान घायल कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, रहीम के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया था. पुलिस इस मामले से जुड़े रहीम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ पहले से भी पशु तस्करी समेत कई अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
घटना में एक आरोपी रहीम एनकाउंटर में घायल हुआ है. इस मामले से जुड़े पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गोरखपुर की पिपराइच पुलिस और कुशीनगर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में रहीम को पकड़ने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ. घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़ कर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया. दो अन्य आरोपी छोटू और राजू को भी गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ रहीम कुशीनगर के दुर्गपट्टी इलाके का रहने वाला है. बलरामपुर, बस्ती समेत कई जिलों से पशु तस्करी के आरोप में रहीम पहले भी जेल जा चुका है. सोमवार रात पिपराइच थाना क्षेत्र में हुई घटना में रहीम मुख्य तौर पर शामिल था. रहीम के जरिए ही बिहार के गोपालगंज का गो तस्कर गैंग घटना में शामिल हुआ था.
एसएसपी राजकरण नैयर ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना की रात पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में ग्रामीणों ने जिस पशु तस्कर को पकड़ा था उसकी पहचान बिहार के गोपालगंज के अजब हुसैन के रूप में हुई है. अब तक इस मामले में 4 आरोपी पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पशु तस्करी के दौरान की थी हत्या
15 सितंबर की रात को पशु तस्करों ने नीट की तैयारी करने वाले दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. रात करीब 12.30 बजे गांव में पशु तस्कर तीन गाड़ियों में पहुंचे थे. मवेशियों को खूंटे से खोलते वक्त गांव के लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया था. इस शोर को सुन दीपक भी अपने घर से बाहर आ गया था और तस्करों के पीछा करने के लिए दौड़ पड़ा था. इस दौरान तस्करों ने उसे पकड़ लिया और जबरन डीसीएम गाड़ी में बैठा लिया. उसे करीब आधे घंटे तक इधर-उधर घुमाने के बाद सरैया गांव के पास गाड़ी से फेंक दिया था.
