Gautam Gambhir Indian cricket team new head coach Luxury house in Delhi Watch inside photos


गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच बन चुके हैं. गंभीर ने हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया. हेड कोच बनने के बाद से ही गंभीर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं.

इसी बीच हम आपको गौतम गंभीर के घर के बारे में बताएंगे. गंभीर का दिल्ली में एक घर है जिसे आप हवेली कह सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गंभीर की हवेली की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है.

गंभीर का घर बहुत लग्जरी है. उनका घर कम्फर्ट और लग्जरी का एक अच्छा जोड़ है. गंभीर के घर का इंटीरियर सफेद और भूरे रंग का है.

इसके अलावा झूमर, आरामदायक फर्नीचर और शानदार पेंटिंग घर में चार चांद लगाती हैं. गंभीर के घर में एक ऐसा कमरा भी है, जहां उनके मेडल और ट्रॉफी रखी हुई हैं.

गंभीर सोशल मीडिया पर अक्सर पर अपने घर से अंदर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. उन तस्वीरों में गंभीर के घर की लग्जरी देखने को मिलती है.

बता दें कि गंभीर 2024 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर बने थे और टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी.

केकेआर के चैंपियन बनने के बाद से ही गंभीर के हेड कोच बनने की चर्चाएं तेज़ हुई थीं और फिर धीरे-धीरे रिपोर्टस सामने आने लगीं कि गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे और अंत में ऐसा ही हुआ.
Published at : 12 Jul 2024 08:57 AM (IST)



