मनोरंजन

इस फिल्म से बेटे जुनैद को लॉन्च करना चाहते थे आमिर खान, ये है खास वजह

आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं. जुनैद को फिल्म ‘महाराज’ में देखा गया था. ये फिल्म विवादों रही थी. हालांकि, जुनैद के काम की तारीफ हुई. जुनैद अब अपने आगे के करियर पर फोकस कर रहे हैं. वो फिल्म ‘एक दिन’ में दिखेंगे. इस फिल्म में वो एक्ट्रेस सई पल्लवी संग रोमांस करते दिखेंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि आमिर खान की अपने बेटे के डेब्यू को लेकर क्या इच्छा थी. वो चाहते थे कि एक दिन जुनैद की पहली फिल्म हो.

बेटे जुनैद के डेब्यू को लेकर आमिर की थी ये इच्छा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आमिर खान चाहते थे कि फिल्म ‘एक दिन’ से उनके बेटे जुनैद खान डेब्यू करें. बिल्कुल वैसे ही जैसे उन्होंने खुद मंसूर खान के डायरेक्शन में ‘कयामत से कयामत तक’ से अपनी शुरुआत की थी. एक दिन को मंसूर खान ने ही डायरेक्ट किया है. इसीलिए आमिर चाहते थे कि उनका बेटा भी मंसूर खान के निर्देशन में डेब्यू करे. आमिर चाहते थे कि जुनैद अपने करियर की शुरुआत एक रोमांटिक फिल्म से करें.’

‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान लंबे समय के बाद साथ आए हैं. दोनों ने पहले साथ में ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी फिल्में दी हैं. ‘एक दिन’ को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है. इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया. इसमें एक यूनिक लव स्टोरी देखने को मिलेगी. जुनैद और सई की जोड़ी को फैंस पसंद कर रहे हैं. फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button