भारत

Enforcement Directorateto move Delhi High Court tomorrow morning against trial court judgement in Arvind Kejriwal bail

ED Opposes Arvind Kejriwal Bail: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अरविंद केजरीवाल मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ कल सुबह दिल्ली हाई कोर्ट जाएगा. दरअसल, आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है. इस दौरान अवकाश पीठ ने 1 लाख रुपए के जमानत बांड पर अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है. कोर्ट ने जमानत बांड दाखिल करने की प्रक्रिया को 48 घंटे के लिए स्थगित करने के ईडी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है.

दरअसल, सीएम केजरीवाल को अब रद्द हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी. उन्हें 2 जून को सरेंडर करने के लिए कहा गया था. साथ की कोर्ट ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जाने के लिए कहा गया था.

दिल्ली HC ने जेल से रिहाई की याचिका को किया था खारिज

बता दें कि, दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले जेल से रिहाई की उनकी याचिका को खारिज कर दिया था और लोकसभा चुनावों के बीच राजनीतिक प्रतिशोध की उनकी दलील को खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें: International Yoga Day: बाबा रामदेव ने बताया, कैसे पीएम मोदी 5 साल चलाएंगे सरकार?



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button