उत्तर प्रदेशभारत

हरदोई में म्यूजिक बंद करने पर DJ वाले बाबू को मारी गोली, मातम में बदला जश्न, बरात हुई फरार

हरदोई में म्यूजिक बंद करने पर DJ वाले बाबू को मारी गोली, मातम में बदला जश्न, बरात हुई फरार

मृतक के बेटे की तहरीर पर एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रात 1 बजे के बाद डीजे बजाने से मना करने पर नशे में धुत बाराती ने डीजे वाले को गोली मार दी. तमंचे की गोली से घायल डीजे संचालक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई. गोली चलने के बाद मातम पसर गया. चीख पुकार सुनते ही नशे में धुत बाराती फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डीजे संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया था. डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक के बेटे की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है. बारात वाले घर में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

दरअसल, हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शाहपुर मजरा नेवादा विजय गांव में टीकाराम रविदास की बेटी की शादी का कार्यक्रम था. जयमाल का कार्यक्रम हो चुका था. रात के करीब 1 बज रहे थे. डीजे संचालक पुत्तू लाल ने डीजे बजा रहे ऑपरेटर को डीजे बंद करने के लिए कहा. डीजे बंद होने के बाद बारातियों ने डीजे को दोबारा चलाने को कहा.

गोली लगते ही तड़पने लगे संचालक

डीजे संचालक के मना करने पर नाराज नशे में धुत बाराती ने कमर में लगा तमंचा निकाला और डीजे संचालक पुत्ती लाल पर फायर कर दिया. गोली लगते ही डीजे संचालक पुत्ती लाल जमीन पर लाहुल होकर गिर पड़े और तड़पने लगे. वहीं दूसरी तरफ बारात में आए लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची करौली पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया. हालांकि, इलाज के दौरान डीजे संचालक पुत्तीलाल की मौत हो गई.

पुलिस ने मृतक के बेटे अमित रावत की तहरीर पर दो नामजद अभियुक्तों आकाश गौतम और अखिलेश गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एक आरोपी अखिलेश गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे की तलाश की जा रही है.

क्या बोली पुलिस?

हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के मजरा नवादा विजय में डीजे बजवाने को लेकर विवाद हो गया था. इसमें संचालक को गोली मार दी गई थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दो नामजद आरोपियों में से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. दूसरे की तलाश की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना के प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि बारातियों का विधि विधान से स्वागत किया गया था. सभी कार्यक्रम समय से निपट रहे थे. डीजे पर शराब के नशे में हुड़दंगी बाराती हर मिनट पर गाने बदलवा रहे थे. लगभग 1 बजे रात को जयमाल की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद डीजे बंद होने के कारण कुछ शराबी बारातियों ने डीजे को दोबारा बजाने के लिए कहा था. उसी के बाद गोली की आवाज सुनाई दी. गांव में घटना के बाद जश्न के बीच मातम पसरा हुआ है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button