उत्तर प्रदेशभारत

KGMU में बड़ा एक्शन, नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर संजीव गुप्ता सस्पेंड; बाहर की दवाएं लिखने पर गिरी गाज

KGMU में बड़ा एक्शन, नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर संजीव गुप्ता सस्पेंड; बाहर की दवाएं लिखने पर गिरी गाज

लखनऊ KGMU (फाइल फोटो).

Lucknow KGMU News: राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं और लेंस खरीदने के लिए मजबूर करने का गंभीर मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव गुप्ता को तत्काल निलंबित कर दिया. साथ ही विभागाध्यक्ष से निगरानी में लापरवाही बरतने का स्पष्टीकरण मांगा गया है.

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में गोरखपुर के एक मरीज की शिकायत के बाद गठित अनुशासन समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई. मरीज ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने उसे KGMU के HRF स्टोर की बजाय बाहर से करीब 18 हजार रुपए की दवाएं और लेंस खरीदने को कहा, जबकि वही सामान यूनिवर्सिटी स्टोर पर मात्र 5-6 हजार रुपए में उपलब्ध था.

ये भी पढ़ें- Saharanpur Crime News: चाची कहकर दरवाजा खुलवाया, फिर कर दी हत्या पूनम मित्तल हत्याकांड में पड़ोसी ही निकला हत्यारा

17 मरीजों ने की शिकायत की पुष्टि

KGMU के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि जांच समिति ने 30 मरीजों के रिकॉर्ड खंगाले. इनमें से 17 मरीजों ने लिखित बयान और खरीदारी के दस्तावेज जमा किए, जिनमें बाहर से दवाएं और लेंस खरीदने की पुष्टि हुई. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि OPD (आउट पेशेंट विभाग) से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों तक पहुंचाने में एक बाहरी व्यक्ति सक्रिय था. प्रशासन ने इस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला किया है.

मामले में ओटी (ऑपरेशन थिएटर) सिस्टर इंचार्ज और विभागाध्यक्ष को भी नोटिस जारी किया गया है. दोनों पर विभाग में निगरानी और प्रवेश नियंत्रण की खामियों का आरोप है. KGMU प्रशासन ने पूरे मामले में आगे की सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button