मनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu lashed out at trollers by sharing workout video

Samantha Ruth Prabhu Video: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु पिछले काफी दिनों से अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस का ट्रांसफोर्मेशन यूजर्स को बिल्कुल रास नहीं आ रहा और उन्हें ‘पतली’ और ‘बीमार’ कहते हुए भी दिखाई दिए. इसपर अब सामंथा ने अपना एक वीडियो शेयर किया और हेटर्स की जमकर क्लास लगाई. वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं.

सामंथा रूथ प्रभु ने दिया हेटर्स को जबाव

सामंथा रूथ प्रभु ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस पुलअप करती हुई नजर आई. वीडियो शेयर कर उन्होंने, ‘यही बात है. आप मुझे दुबली, बीमार या ऐसा कुछ भी नहीं कह सकते जब तक कि आप 3 पुलअप पहले मुझे करके ना दिखा दें.’ सामंथा का ये वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसमें फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिखे.

पतली' और 'बीमार' कहने पर भड़कीं सामंथा रूथ प्रभु, वर्कआउट का वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को लगाई लताड़

तलाक की वजह से भी बटोरी थी सुर्खियां

बता दें कि सामंथा ने साउथ एक्टर नागा चैतन्य से लव मैरिज की थी. लेकिन शादी के चार साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और फिर ये कपल तलाक लेकर अलग हो गया. इन दिनों एक्ट्रेस डायरेक्टर राज निदिमोरू संग अफेयर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हालांकि अभी इसपरए एक्ट्रेस ने खुद कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा आखिरी बार प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में काम किया था. अब एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘मां इंति बंगाराम’ दिखाई देने वाली हैं. इसे फिल्म को वो खुद प्रोड्यूस भी कर रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ भी है. एक्ट्रेस को पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटिड हैं.

ये भी पढ़ें –

‘वो सच्चे देश भक्त हैं..’ ‘सरदार जी 3’ के विवाद में इम्तियाज अली और जावेद अख्तर ने किया दोसांझ का सपोर्ट, कही ये बात

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button