मनोरंजन

Diwali 2023 Shehnaaz Gill Visits Badrinath Dham Shared Pictures On Social Media

Shehnaaz Gill At Badrinath Temple: ‘बिग बॉस 13’ से लोगों के दिलों पर छाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. शहनाज अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ अपनी बद्रीनाथ ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

बद्रीनाथ धाम पहुंचीं शहनाज गिल

शहनाज गिल उन स्टार्स में से एक हैं. जो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो बद्रीनाथ धाम के दर्शन करती हुई नजर आई हैं. इन तस्वीरों में शहनाज गिल बद्रीनाथ मंदिर के सामने खड़े होकर कैमरे के लिए पोज देती दिखी. तस्वीर में एक्ट्रेस विंटर लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक मोटी जैकेट पहनी है और सिर पर टोपी भी लगाई हुई है. तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में मंदिर और हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई.


वीडियो में पहाड़ी लाइफ एंजॉय करती दिखीं शहनाज गिल

वहीं इससे पहले शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो पहाड़ी लाइफ का मजा लेते हुए नजर आ थीं. इस वीडियो में एक्ट्रेस कभी झरने का पानी पीती, कभी वादियों का मजा लेती तो कभी चूल्हे पर खाना बनाती हुई दिखाई दी. वीडियो के कैप्शन में शहनाज ने लिखा था, “नेचर से प्यार है..नेचर के पास रहना अच्छा लगता है..ये कभी आपको फेल नहीं करेगा…”


इस फिल्म से शहनाज ने किया था डेब्यू

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी. इसके बाद एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में भी नजर आईं. लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई.

  ये भी पढ़ें – 

Mouni Roy Diwali Celebration: दिवाली पर पति संग कोजी हुईं मौनी रॉय..किस कर लुटाया प्यार, देखिए कपल के सेलिब्रेशन की तस्वीरें

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button