खेल

ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, भारतीय ओपनर को जबरदस्त फायदा, खूंखार गेंदबाज ने भी लगाई लंबी छलांग

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय महिला खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है. श्रीलंका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन के चलते शेफाली वर्मा अब टी20 में दुनिया की छठे नंबर की बल्लेबाज बन गई हैं. हालांकि जेमिमा रोड्रीग्स को रैंकिंग में नुकसान हुआ है. स्मृति मंधाना अभी टी20 फॉर्मेट में भारत की नंबर-1 बल्लेबाज बनी हुई हैं.

शेफाली वर्मा को फायदा, रोड्रीग्स को नुकसान

भारत की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 से ही जबरदस्त फॉर्म में हैं. शेफाली वर्मा ने चार स्थान की छलांग लगाते हुए टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में छठा स्थान हासिल कर लिया है. वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 87 रनों की मैच विजेता पारी खेली थी. वहीं श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक सीरीज के 4 मैचों में 118 के शानदार औसत से 236 रन बनाए हैं.

जेमिमा रोड्रीग्स एक स्थान के नुकसान के साथ दसवें पायदान पर चली गई हैं. स्मृति मंधाना भारत की टॉप टी20 बल्लेबाज हैं, जो अभी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं और उनके 767 रेटिंग अंक हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने एक तूफानी बल्लेबाज के रूप में पहचान कायम कर ली है. वो 7 स्थान के फायदे के साथ संयुक्त रूप से 20वें नंबर पर आ गई हैं.

गेंदबाजों में रेणुका की लंबी छलांग

टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में रेणुका ठाकुर ने 8 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में एंट्री ले ली है. रेणुका ठाकुर अब रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की मलाबा के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गई हैं. रेणुका गेंदबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में अकेली भारतीय हैं. राधा यादव और श्रेयंका पाटिल को भी नुकसान झेलना पड़ा है. भारतीय टीम गेंदबाजी में बेहतर करना चाहेगी, क्योंकि अगले साल जून में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान, लियाम लिविंगस्टोन और जैमी स्मिथ को नहीं मिली जगह

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button