dimple kapadia bobby red bikini used by government to control audience in atal bihari vajpayee rally

Dimple Kapadia Bikini: देश में जब भी चुनाव होते हैं तो कई राजनीति पार्टियां एक-दूसरे को हराने के लिए कई हतकंडे अपनाती हैं. कई बॉलीवुड कलाकारों को भी पार्टियों में शामिल कर लिया जाता है ताकि लोग उनके नाम पर वोट दे सकें. एक बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी की रैली में लोगों को जाने से रोकने के लिए डिंपल कपाड़िया की फिल्म का टेलिकास्ट कर दिया था ताकि लोग रैली में न पहुंच सके.
डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में फिल्म बॉबी से कदम रखा था. पहली ही फिल्म में उन्होंने बोल्ड सीन देकर हर किसी को चौंका दिया था. डिंपल कपाड़िया ने लाल बिकिनी पहनी थी. जिसे देखकर हर कोई चौंक गया था और ये फिल्म सुपरहिट भी साबित हुई थी. इंदिरा गांधी ने डिंपल कपाड़िया की बॉबी से लोगों को रोकने की कोशिश की थी. आइए आपको ये किस्सा बताते हैं.
डिंपल कपाड़िया ने दी थी अटल बिहारी वाजपेयी को टक्कर
ये बात 1977 की है जब इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ बीजेपी ने रामलीला मैदान में रैली रखी थी. इस रैली में अटल बिहारी वाजपेयी स्पीच देने वाले थे. अटल बिहारी वाजपेयी को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते थे. जिस दिन अटल बिहारी वाजपेयी की रैली थी उस दिन उस दिन इंदिरा गांधी की सरकार ने टीवी पर डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी का टेलिकास्ट करवा दिया था. ये टेलिकास्ट इसलिए करवाया गया था कि लोग रैली में जाने की बजाय घर पर बैठकर फिल्म देखें और रैली फ्लॉप हो जाए.
बीजेपी की रैली शाम 4 बजे शुरू हुई थी और अटल बिहारी वाजपेयी की बारी आते हुए रात के 9 बज गए थे लेकिन कोई भी वहां से हिला नहीं. सभी ने उनकी स्पीच सुनी और उसके बाद ही वहां से गए.
डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर की बॉबी की बात करें तो इसे राज कपूर ने डायरेक्ट किया था. उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी हिट रही थी.
ये भी पढ़ें: क्या विजय वर्मा को डेट कर रही हैं फातिमा? एक्ट्रेस ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘अच्छे लड़के फिल्मों में…’



