Dhurandhar Worldwide BO Day 19: दुनियाभर में छाया ‘धुरंधर ‘का भौकाल, 19 दिन में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, जानें- 1000 करोड़ी बनने से है कितनी दूर?

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का रिलीज के बाद से एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब इतने बड़ी उपलब्धि हासिल ना की हो. ये फिल्म अब दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 2025 की पहली भारतीय फिल्म बन गई है. ‘धुरंधर’ ने अपने तीसरे हफ्ते में भी इतिहास रचते हुए धुआंधार कलेक्शन किया है. फिल्म को मिल रहे स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए अब लग रहा है कि ये 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा हर हाल में पार कर जाएगी.
वर्ल्डवाइड दुनियाभर में कितनी हुई ‘धुरंधर’ की कमाई?
ग्लोबली ‘धुरंधर’ नॉर्थ अमेरिका और मिडिल ईस्ट में शानदार कारोबार कर रही है, जिससे इसने विदेशी क्षेत्रों में 22 मिलियन डॉलर की कमाई की है. इसके साथ ही 19 दिनों में इसकी दुनियाभर में कमाई 905 करोड़ रुपये हो गई है. बुधवार को, यह फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार, एनिमल और बजरंग भाईजान को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्डवाइड ऑल टाइम टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो जाएगी.
‘धुरंधर’ ने 19 दिनों में भारत में कितना किया कलेक्शन?
तीसरे सोमवार को पहली बार बड़ी गिरावट देखने के बाद, ‘धुरंधर’ तीसरे मंगलवार को संभली और बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और इसी के साथ तगड़ी कमाई भी कर डाली. सैकनिल्म के आंकड़ों के मुताबिक तीसे मंगलवार को यानी 19वें दिन धुरंधर ने भारत में 17.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया जिससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 589.50 करोड़ (707.25 करोड़ ग्रॉस) हो गया है.
‘धुरंधर’ बनी तीसरे हफ्ते मे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
वहीं धुरंधर ने किसी भारतीय फिल्म द्वारा तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बना लिया है. अच्छी बात ये है कि इस हफ्ते में अबी दो दिन बाकी हैं और ऐसे में इसके अपनी कुल कमाई में कई और करोड़ जोड़ने की उम्मीद है. वहीं बता दें कि पुष्पा 2: द रूल ने अपने तीसरे हप्ते में 129 करोड़ और बाहुबली 2 ने 127 करोड़ रुपये कमाए थे. धुरंधर, भले ही केवल हिंदी वर्जन के साथ रिलीज हुई थी फिर भी इसने भारत में अपने तीसरे हफ्ते के सिर्फ 5 दिनों में 129 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह अब तक किसी भारतीय फिल्म द्वारा तीसरे वीक में की गई सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड है. इन सबके बीच अब क्रिसमस की छुट्टियों को देखते हुए, पूरी संभावना है कि धुरंधर भारत में तीसरे हफ्ते में 170 करोड़ तक पहुंच सकती है.
‘धुरंधर’ के बारे में
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह हमजा का किरदार निभा रहे हैं, जो कराची के आतंकी गिरोहों और नेटवर्क में घुसपैठ करने वाला एक भारतीय जासूस है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस जासूसी थ्रिलर में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. इसका दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज होगा.



