मनोरंजन

Devara Box Office Collection Day 13 Jr NTR Janhvi Kapoor Saif Ali Khan Film Thirteenth Day Second Wednesday Collection net in India

Devara Box Office Collection Day 13: कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड तेलुगु एक्शन ड्रामा ‘देवारा  पार्ट 1’ 27 सितंबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज़ हुई थी. जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने बंपर कलेक्शन किया लेकिन फिर इसकी कमाई घटनी शुरू हुई और वीकेंड को छोड़ दें तो फिल्म वीकडेज में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई है. अब दूसरे हफ्ते में तो ‘देवारा  पार्ट 1’ की हालत पतली हो गई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन कितना कारोबार किया है?

‘देवारा पार्ट 1’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
‘देवारा पार्ट 1’ में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर ने अहम रोल प्ले किया है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग हुई थी जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म टिकट काउंटर पर धमाल मचा देगी लेकिन फर्स्ट वीकेंड के बाद तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म को जैसे किसी की नजर लग गई है. ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पा रही है और कमाई के मामले में पिछड़ गई है. रिलीज के 13 दिन हो जाने के बाद भी 300 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपना बजट नहीं वसूल पाई है. ऐसे में ‘देवारा  पार्ट 1’ के मेकर्स की टेंशन बढ़ी हुई है.

 वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो 82.5 करोड़ से ओपनिंग करने वाली ‘देवारा  पार्ट 1’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 215.6 करोड़ रुपये रहा था. इसके बाद दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 6 करोड़, दूसरे शनिवार 9.5 करोड़, दूसरे रविवार 12.65 करोड़, दूसरे सोमवार 5 करोड़ और दूसरे मंगलवार 4.65 करोड़ की कमाई की. वहीं अब ‘देवारा  पार्ट 1’ की रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘देवारा  पार्ट 1’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘देवारा  पार्ट 1’ का 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 257.15 करोड़ रुपये हो गया है.

‘देवारा  पार्ट 1’ पर मंडरा रहा फ्लॉप होने का खतरा!
‘देवारा  पार्ट 1’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस निराशाजनक है. फिल्म 13 दिन बाद भी अपनी लागत वसूलने से काफी दूर है. अब अगर फिल्म 300 करोड़ के पार कमाई कर लेती है तभी ये हिट कहला सकती हैं. लेकिन फिल्म की कमाई की धीमी रफ्तार देखते हुए इसके लिए ये आंकड़ा छूना अब मुश्किल लग रहा है.

वैसे भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत स्टारर वेट्टैयन रिलीज हो रही है. वहीं आलिया भट्ट की जिगरा और राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भी बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही हैं. इन तीनों ही फिल्मों का काफी बज है ऐसे में इनकी नई मूवीज के रिलीज के चलते ‘देवारा  पार्ट 1’ की स्क्रीन्स को भी बड़ा नुकसान होगा जिसके चलते जूनियर एनटीआर की फिल्म की कमाई को तगड़ा झटका लगेगा.

 ये भी पढ़ें:-जंगल में झोपड़ी में रहे, 40 रुपये के लिए की दिहाड़ी मजदूरी, पंचायत के ‘सचिव जी’ का मुश्किल भरा था बचपन

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button