खेल

गिल और सूर्यकुमार की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू पक्का! BCCI ने दिया मौका

वैभव सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं. इसी साल सितंबर-अक्टूबर महीने के समय एशियन गेम्स 2026 आयोजित होने हैं. उनके लिए वैभव को टीम इंडिया के 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. इस संभावित लिस्ट से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को बाहर रखा गया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार BCCI ने भारतीय ओलंपिक संघ को 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट भेज दी है. यह पहले से तय हो चुका है कि BCCI दो टी20 टीमों का चयन करेगी. एक एशियन गेम्स में खेलेगी, जो 19 सितंबर-4 अक्टूबर तक जापान में खेले जाएंगे. इसी दौरान पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी.

वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. दोनों टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगी.

अय्यर बनेंगे कप्तान?

एशियाई खेलों में सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे. पीटीआई के अनुसार बीसीसीआई ने 2028 टी20 वर्ल्ड कप के प्लान से सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि एशियाई खेलों में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा? इसके लिए श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और संजू सैमसन के रूप में तीन बड़े नाम सामने आए हैं.

हर्षित राणा जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. उम्मीद है कि एशियन गेम्स तक हर्षित पूरी तरह फिट हो जाएंगे, इसलिए उन्हें 30 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट में शामिल किया गया है. 

30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट: यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विप्रज निगम निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर

यह भी पढ़ें:

अगर बारिश में धुला RCB और GT का फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें IPL का नियम

19 साल की पूजा सिंह ने लहराया भारत का परचम, 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button