खेल

Cricket World Cup Trophy At Taj Mahal Agra Here Know Latest Sports News

World Cup Trophy At Taj Mahal Agra: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. भारतीय सरजमीं पर वर्ल्ड कर 2023 खेला जाना है. बहरहाल, आईसीसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है. आईसीसी का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तस्वीरें शेयर की है. वर्ल्ड कप ट्रॉफी आगरे के ताजमहल के आगे बेहद खूबसूरत लग रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आईसीसी का पोस्ट…

वहीं, आईसीसी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि अब वर्ल्ड कप शुरू होने में महज 50 दिनों का वक्त रह गया है. आईसीसी का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वर्ल्ड कप 2023 का क्या है शेड्यूल…

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. जबकि इस टूर्नामेंट का पाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2023 का पहला और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं, भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले की मेजबानी चेन्नई करेगा. जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पहले तय शेड्यूल के मुताबिक 15 नवंबर को होना था, लेकिन बाद में शेड्यूल में बदलाव किया गया. अब यह मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाना है.

ये भी पढ़ें-

Wasim Akram: इमरान खान के सपोर्ट में उतरे वसीम अकरम, कहा- पीसीबी को वीडियो डिलीट कर माफी मांगनी चाहिए

World Cup 2023: विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड ने टीम का किया एलान, देखें बेन स्टोक्स समेत किसे-किसे मिला मौका



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button