उत्तर प्रदेशभारत

Jewar Airport Inauguration Live: 2014 से पहले देश में थे 74 एयरपोर्ट, आज 160, अब 100 और हवाई अड्डे बनेंगे : जेवर में बोले पीएम मोदी

Jewar Airport Inauguration Live: 2014 से पहले देश में थे 74 एयरपोर्ट, आज 160, अब 100 और हवाई अड्डे बनेंगे : जेवर में बोले पीएम मोदी

जिसका लंबे समय से इंतजार था, वो पल आज आ चुका है. आज जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा. प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का मुआयना करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे. नोएडा में बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस एयरपोर्ट का दिल्ली-NCR और यूपी को सीधा फायदा मिलेगा. इस एयरपोर्ट की नींव 15 नवंबर 2021 को रखी गई थी. निर्माण कार्य जून 2022 में शुरू हुआ था. सालों के इंतजार बाद आज इसे आम लोगों की सेवा के लिए खोला जाएगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेस-वे के पास है, जो कि सीधे तौर पर दिल्ली-NCR की रफ्तार को बढ़ावा देते हुए देश के विकास में अपना बड़ा योगदान देने वाला है. मेट्रो और प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी इसे और भी सुगम बनाएगी. इस एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई करीब 3.9 किलोमीटर है, जो कि वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट (बड़े विमानों) को संभालने में सक्षम है.

ग्लोबल एविएशन हब बनने की दिशा में माइलस्टोन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन देश के ग्लोबल एविएशन हब बनने की दिशा में एक माइलस्टोन है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-NCR के लिए दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में बनाया गया है जो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पूरक होगा. ये दोनों एयरपोर्ट मिलकर एक इंटीग्रेटेड एविएशन सिस्टम के रूप में काम करेंगे. इससे भीड़ कम होगी. यात्रियों को संभालने की क्षमता बढ़ेगी. इसके साथ ही दिल्ली-NCR दुनिया के लीडिंग एविएशन हब में अपनी जगह बना पाएगा.

एयरपोर्ट में 3 हजार 900 मीटर लंबा रनवे

इस एयरपोर्ट का पहला फेज पीपीपी (public Private Partnership) मॉडल के तहत करीब ₹11,200 करोड़ के निवेश से बनाया गया है. शुरुआत में इस एयरपोर्ट की यात्री संभालने की क्षमता हर साल 12 मिलियन (MPPA) होगी, जो कि पूरी तरह बनने के बाद बढ़ाकर 70 MPPA तक किया जा सकेगा.

इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे है. इसमें एडवांस नेविगेशन सिस्टम हैं, जिनमें इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और एडवांस एयरफील्ड लाइटिंग शामिल हैं. इस एयरपोर्ट में एक मल्टी-मॉडल कार्गो हब, एक इंटीग्रेटेड कार्गो टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स ज़ोन है. कार्गो सुविधा को सालाना 2.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक माल संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसे बढ़ाकर लगभग 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button