भारत
CBI Summons Delhi CM Arvind Kejriwal

CBI Summons Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें रविवार (16 अप्रैल) को बुलाया है. उनसे सीबीआई नई शराब नीति मामले में पूछताछ करना चाहती है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने ये दावा किया है.
बता दें कि नई शराब नीति मामले में सीबीआई दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उन्हें सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार हमलावर है.

