खेल

carlos alcaraz wins wimbledon mens singles final beats serbian legend novak djokovic

Carlos Alcaraz beats Novak Djokovic: स्पेन के कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz) ने विंबलडन 2024 के फाइनल में नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को हराकर दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीता है. अल्काराज ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है. 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच को पिछले साल विंबलडन के फाइनल में भी अल्काराज ने हराया था.

कार्लोस अल्काराज ने 2024 के फाइनल मुकाबले में जोकोविच के खिलाफ पहले 2 सेट आसानी से जीत लिए थे. पहले 2 सेट उन्होंने 6-2, 6-2 से अपने नाम किए, मगर तीसरे सेट के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. तीसरा सेट टाई-ब्रेकर तक चला, जिसमें 21 वर्षीय कार्लोस ने बाजी मारते हुए अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. बता दें कि इस भिड़ंत को देखने वेल्स की प्रिंसेस, केट भी पहुंची थीं, जिनके हाल ही में कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी.

कार्लोस ने की रोजर फेडरर की बराबरी

कार्लोस अल्काराज ने अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है. फेडरर के बाद कार्लोस अल्काराज ऐसे पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने करियर के पहले चारों ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की है. कार्लोस अब तक 2 बार विंबलडन, एक बार फ्रेंच ओपन और एक बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं और चारों मौकों पर उन्होंने जीत दर्ज की है.

जोकोविच इतिहास बनाने से चूके

सर्बिया के नोवाक जोकोविच अपने ऐतिहासिक करियर में 24 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं. बता दें कि जोकोविच अपने करियर का 10वां विंबलडन फाइनल खेल रहे थे और इससे पहले वो 7 बार इस खिताब को जीत चुके थे. यदि वे स्पेन के कार्लोस अल्काराज को हराने में सफल रहते तो सबसे ज्यादा बार विंबलडन का खिताब जीतने के मामले में रोजर फेडरर की बराबरी कर लेते. फेडरर ने कुल आठ बार विंबलडन ग्रैंड स्लैम जीतने में सफलता पाई थी.

यह भी पढ़ें:

CHAMPIONS TROPHY 2025: आखिर झुक गया पाकिस्तान, हाईब्रीड मॉडल से होगा टूर्नामेंट, दुबई में मैच खेलेगा भारत!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button