मनोरंजन

Cannes 2025 Laapataa Ladies phool aka nitanshi goel looks stunning in black gown

Cannes 2025 Nitanshi Goel Debut: किरण राव की फिल्म लापता लेडीज हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में फूल का किरदार निभाकर 17 साल की नितांशी गोयल स्टार बन गई हैं. नितांशी की फैन फालोइंग खूब बढ़ गई है. लापता लेडीज के लिए उन्हें खूब अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. अब नितांशी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल मं अपना जलवा दिखाया है. उन्होंने कान्स 2025 में डेब्यू किया है.

नितांशी ने कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया है. उनके लुक की हर कोई खूब तारीफ कर रहा है. 17 साल की उम्र में उनकी स्माइल और सादगी के लोग दीवाने हो गए हैं.

ब्लैक गाउन में लगीं खूबसूरत

नितांशी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है. उनका ये गाउन बहुत प्यारा है. इस गाउन को जेड की मोनिका और करिश्मा ने डिजाइन किया है. नितांशी को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट श्रे और उर्जा ने स्टाइल किया है. उनके लुक को सटल रखा गया. उन्होंने चोकर नेकलेस, ईयरिंग्स, रिंग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सेंटर पार्टिशन के साथ बालों को बांधा है. नितांशी के लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है. फैंस को नितांशी का कॉन्फिडेंस बहुत पसंद आ रहा है. वो एकदम एलीगेंट लग रही हैं. इन फोटोज पर फैंस भी ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.

Cannes 2025: लापता लेडीज की 'फूल' ने कान्स में किया डेब्यू, ब्लैक गाउन में क्यूट स्माइल से 17 साल की नितांशी ने जीता दिल

नितांशी का ट्रेडिशनल लुक भी काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने आइवरी साड़ी पहनी थी. उन्होंने इस लुक के साथ इंडियन सिनेमा की लेजेंडरी एक्ट्रेसेस को ट्रिब्यूट दिया है.

फैंस हुए खुश

नितांशी के फोटोज पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- फूल छा गई. दूसरे ने लिखा- फूल तो कान्स पहुंच गई. उनकी फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है.

नितांशी ने लापता लेडीज में अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस किया है. नितांशी के साथ लापता लेडीज में प्रतिभा रांता और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Naagin 7: इंतजार हुआ खत्म! इस महीने से शुरू हो रहा एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button