विश्व

Melania Trump Trolled: ‘ये ड्रेस तो बहुत घटिया है…’, ब्रिटेन के शाही डिनर में ट्रंप के साथ पहुंची मेलानिया हुईं ट्रोल, जानें क्या है पूरा माजरा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ ब्रिटेन की राजकीय यात्रा पर हैं. वहां उनका और मेलानिया ट्रंप का विंडसर कैसल में शाही स्वागत किया गया. दोनों ही ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की तरफ से आयोजित भव्य डिनर कार्यक्रम में शामिल हुए.

फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने इस दौरान गुलाबी बेल्ट के साथ बोल्ड ऑफ शोल्डर कैरोलिना हरेरा येलो कलर का गाउन पहना था. 55 वर्षीय मेलानिया की इस ड्रेस ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. मेलानिया के कपड़ों के चटख रंग को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने कहा, ‘मुझे माफ कीजिए, लेकिन मुझे मेलानिया की पीली ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं है. 

‘मेलानिया को इससे पहले कभी घटिया फैशन करते नहीं देखा’
एक अन्य ने कहा, ‘यह बहुत अजीब है. मैं बस कह रहा हूं.’ एक अन्य शख्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि मुझे यह ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं है. मुझे नहीं लगता कि यह अच्छी लग रही है, बल्कि हरा रंग ज्यादा अच्छा होता. मेलानिया की ड्रेस को एक शख्स ने घटिया बताया. उसने लिखा कि यह ड्रेस तो बहुत घटिया है, माफ कीजिए, मैंने मेलानिया को इससे पहले कभी कोई घटिया फैशन करते नहीं देखा. एक अन्य ने लिखा कि क्या मेलानिया कलर ब्लाइंड हो गई हैं. पीली ड्रेस, गुलाबी बेज बेल्ट, पन्ने जैसे झुमके?’

कुछ लोगों को पसंद आई ड्रेस
कुल मिलाकर ज्यादातर लोग मेलानिया की ड्रेस से खुश नहीं दिखे. कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें स्टेट डिनर के दौरान पहनी गई मेलानिया की ड्रेस बहुत पसंद आई. एक व्यक्ति ने कहा, पहले तो मुझे यकीन नहीं था, लेकिन जब मैंने इसे पूरी तरह से देखा तो मुझे यह बहुत पसंद आई. यह लुक मॉडर्न और फ्रेश है. मैं चटख पीले रंग का कभी फैन नहीं रहा, लेकिन मेलानिया कुछ भी पहन सकती हैं.

सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ने क्या कहा  
सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और वोग मैगजीन की सहयोगी मैरियन क्वेई ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि चेहरे को छिपाने वाली चौड़े किनारे वाली टोपी इस बात की ओर इशारा करती है कि वह चाहती हैं कि यहां रहते हुए सबकी नजरें उनके पति और उनके एजेंडे पर रहें. उन्होंने आगे बताया कि उनके हेडगियर का बैंगनी रंग राष्ट्रपति की टाई से मेल खाता है, जो इस यात्रा के दौरान उनके पति के एजेंडे के प्रति समर्थन की ओर इशारा कर रहा था.

ये भी पढ़ें

जब 12 साल छोटी लड़की से प्यार कर बैठे रामविलास पासवान, एयर होस्टेस से जुड़ा कनेक्शन, पढ़ें पूरी कहानी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button