विश्व

Britain Prime Minister Rishi Sunak Does Not Consider Britain Racist Country | Britain News: ब्रिटेन को नस्लभेदी देश बिल्कुल नहीं मानता

Britain News: ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रथम प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल के बारे में एक स्तंभकार की विवादास्पद टिप्पणी के बीच नस्लभेद पर ब्रिटेन के रिकॉर्ड का बचाव किया है. सुनक सोमवार को लातविया की राजधानी रीगा की यात्रा के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने नस्लभेद के आरोप को खारिज कर दिया और अपनी विरासत को रेखांकित किया.

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पत्रकारों से कहा, “मैं बिल्कुल नहीं मानता कि ब्रिटेन नस्लभेदी देश है. मुझे उम्मीद है कि हमारे देश के पहले ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री के रूप में मैं जो कुछ कहूंगा उसे महत्व दिया जाएगा.” ब्रिटेन में जन्मे और पंजाब से ताल्लुक रखने वाले सुनक ने कहा, “आप जानते हैं, मुझे अपने देश, इसकी संस्कृति, मिलनसारिता, इसकी सुंदरता पर वास्तव में गर्व है.”

6,000 से अधिक शिकायतें मिलीं

हाल में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित ‘हैरी और मेगन’ डॉक्यूमेंट्री की पृष्ठभूमि में पूर्व टेलीविजन प्रस्तोता और स्तंभकार जेरमी क्लार्कसन ने द सन अखबार में ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल पर एक आर्टिकल लिखा था, जिसके बाद नस्लभेद का विवाद शुरू हुआ. मर्केल अफ्रीकी-अमेरिकी हैं. क्लार्कसन के स्तंभ को लेकर इंडीपेंडेंट प्रेस स्टैंडर्ड्स आर्गेनाइजेशन (आईपीएसओ) को 6,000 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके परिणामस्वरूप लेखक और अखबार ने अपनी वेबसाइट से स्तंभ को हटाते हुए माफी मांगी.

News Reels

2018 में हुई थी हैरी-मेगन की शादी

बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन की शादी साल 2018 मई में विंडसर कैसल के सेंट जॉर्जस चैपल में हुई थी. शादी में 600 हस्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिसमें भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ओपरा विनफ्रे, जॉर्ज एंड अमाल क्लूनी, डेविड एंड विक्टोरिया बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन के साथ कई दिग्गज सितारे मौजूद थे. इस रॉयल वेडिंग में टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और रग्बी स्टार जोनी विलकिनसन भी मौजूद रहे थे.

यह भी पढ़ें: Pakistan Power Crisis: पाकिस्तान में रात 8 बजे तक बाजार बंद करने की योजना, ‘बिजली संकट’ को लेकर शादियों पर भी लगाम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button