मनोरंजन

Box office Record: 7 दिनों में ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बना डाला ये रिकॉर्ड, कॉकटेल 2 की 14 दिनों की कमाई को पछाड़ा

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर जैकी श्रॉफ तक 30 बड़े एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म को अहमद खान ने बनाया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाका कर दिया है.

‘कॉकटेल 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड

अब फिल्म ने शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को भी बुरी तरह पछाड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने 14 दिनों में 88.68 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 7 दिनों में ही 89.68 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

ये भी पढ़ें- ओपन मैरिज में रही 70 के दशक की ये मॉडल, मुंबई के जुहू बीच पर बिना कपड़ों के लगाई थी दौड़

‘वेलकम टू द जंगल’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 24.75 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ कमाए और पांचवें दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे दिन फिल्म ने 6.15 करोड़ कमाए.

वहीं कॉकटेल ने 13.50 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में 70.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 18.18 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म को होमी अदजानिया ने बनाया था. इस फिल्म में शाहिद-कृति और रश्मिका की केमिस्ट्री को पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें- ‘मां है ना’ के विनर बने कुशल तंवर, रोडीज और स्प्लिट्सविला के बाद लगाई हैट्रिक

वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें तो ये एक कॉमेडी एक्शन ड्रामा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. वहीं सुनील शेट्टी, रवीना टंडन,परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकी फर्नांडिस, परेश रावल, राजपाल यादव, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया था. वैसा ही रिस्पॉन्स अब फिल्म को भी मिल रहा है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button