मनोरंजन

Box Office: 9वें दिन 100 करोड़ पार पहुंची ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ ने भी भरी हुंकार, जानिए ‘माइकल’ का हाल

इस हफ्ते सिनेमाघरों में तीन फिल्मों का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इसमें ‘भूत बंगला’ से ‘धुरंधर 2’ और ‘माइकल’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. ऐसे में इस शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसों की बारिश हुई है. जहां ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही थी वहीं, दोनों ही फिल्मों ने अपना 5 दिनों की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही अमेरिकी फिल्म ‘माइकल’ ने भी शानदार परफॉर्मेंस की है. चलिए बताते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की.

9वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची ‘भूत बंगला’
‘भूत बंगला’ 9वे दिन 100 करोड़ के पार पहुंच गई. फिल्म ने शनिवार को कमाल का प्रदर्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 100.90 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) पहुंच गई.

इसके साथ साथ ही फिल्म के बाकी दिनों की कमाई के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, इसने ओपनिंग वीक में कमाल का प्रदर्शन किया था. पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़, पहले दिन 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन, 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, पांचवे दिन 8 करोड़, छठे दिन 6.15 करोड़ और सातवें दिन 5.50 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद फिल्म ने पहले वीक में 84.40 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, दूसरे वीक में भी शानदार शुरुआत की फिल्म ने 8वें दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया था.

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
भूत बंगला 10.75 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 21%
धुरंधर 2 2.95 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 22%
माइकल 5.00 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 19%

यह भी पढ़ें: श्रेया घोषाल ने 25 दिन में खरीदा दूसरा घर, अपार्टमेंट का एरिया और कीमत जान हो जाएंगे हैरान

‘धुरंधर 2’ ने भी भरी हुंकार
इसके साथ ही शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. फिल्म की कमाई जहां लगातार गिर रही थी वहीं, इसने अपने छठे शनिवार को बंपर कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 38वें दिन 2.95 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, अगर इसकी पिछले 5 दिनों की कमाई के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने 33वें दिन 1.62 करोड़, 34वें दिन 2.10 करोड़, 35वें दिन, 1.70 करोड़, 36वें दिन 1.55 करोड़ और 37वें दिन 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इन 5 दिनों के मुकाबले फिल्म ने 38वें दिन कमाल का बिजनेस किया.   

‘माइकल’ की दूसरे दिन की कमाई
बहरहाल, अगर अमेरिकी फिल्म ‘माइकल’ के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो पहले दिन के मुकाबले शनिवार को इसकी कमाई में भी उछाल दर्ज की गई है. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने 5.00 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 10.30 करोड़ पहुंच गई है. फिल्म ने पहले दिन 3.60 करोड़ और पेड प्रीव्यूज में 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया था.

आपको बता दें कि ये माइकल जैक्सन की बायोग्राफिकल मूवी है, जिसमें माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने लीड रोल प्ले किया है.

(डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क से लिए गए हैं.)

यह भी पढ़ें: ‘काश मैं मना नहीं करती…’, अमीषा पटेल को ‘तेरे नाम’ ठुकराने का सालों बाद हुआ पछतावा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button