मनोरंजन

Border 2 X Review: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग, बोले- ‘देखकर रोंगटे खड़े हो गए, ब्लॉकबस्टर है फिल्म’

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने फाइनली 23 जनवरी, शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म के ट्रेलर और गानों की वजह से इसका पहले ही काफी हाईप क्रिएट हो गया था जिसके चलते इसकी शानदार एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इसी के साथ तमाम दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है. जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ लोगों को कैसी लगी है?

 लोगों को कैसी लगी बॉर्डर 2
‘बॉर्डर 2’ 1997 की क्लासिक फिल्म का स्प्रिचुअल सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड हैं. साल 2026 की सबसे बड़ी सीक्वल फिल्मों में से एक मानी जा रही ये फिल्म अब सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और इसने उम्मीद के मुताबिक लोगों का दिल जीत लिया है. फिल्म को लोग साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.

एक एक्स यूजर ने लिखा, “हाई ऑक्टेन वर्जन, एक सिनेमैटिक जीत, रेटिंग 4.5/5, प्योर एड्रेनालाईन और रॉ इमोशनंस, यह देशभक्ति फिल्म मेकिंग में एक मास्टर क्लास है और सनी हर फ्रेम में हमारे सैनिकों के साहस को सलाम करते हुए अनमैच्ड इंटेंसिटी के साथ वापसी करते हैं. “

 

 एक और यूजर ने लिखा, अभी-अभी बॉर्डर 2 देखी, रिव्यू रेटिंग:  5 में से साढ़े चार स्टार, बॉर्डर 2 बड़े स्केल, डीप इमोशंस ज़बरदस्त राष्ट्रवाद के साथ देशभक्ति से भरपूर मास सिनेमा की आत्मा को वापस लाती है यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, बल्कि सिनेमाघरों के लिए बनाया गया एक इमोशन पैक्ड बैटलफिल्ड एक्सपीरियंस है.”

 

कई और यूजर्स ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है और इसे शानदार मस्ट वॉच फिल्म बताया है. 

 

एक यूजर ने बॉर्डर 2 को बताया साल की पहली ब्लॉकबस्टर
एक अन्य यूजर ने लिखा, “बॉर्डर 2 रिव्यू: 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर, सबसे पहले, यह बॉर्डर पार्ट 1 के लेवल की फिल्म नहीं है, इसलिए दोनों की तुलना न करें, बॉर्डर 2 बड़े स्केल,  गहरी भावनाओं और ज़बरदस्त राष्ट्रवाद के साथ देशभक्तिपूर्ण मास सिनेमा की आत्मा को वापस लाती है. और मैं बस इतना कह सकता हूँ कि गदर 2 के बाद सनी देओल पाजी का जलवा लौट आया है, वरुण धवन ने फिल्म में अपने सभी को-स्टार्स से बेहतर परफॉर्म किया है, डायलॉग्स मेजर हाई पॉइंट हैं – हार्ड हिटिंग, प्रभावशाली और देशभक्तिपूर्ण, बिना उग्र राष्ट्रवाद के… बड़े पर्दे पर प्रभाव डालने के लिए लिखे गए हैं.”

 

कई और यूजर्स ने भी फिल्म को देशभक्ति से भरा और रौंगटे खड़े कर देने वाला बताया है. 

बॉर्डर 2 स्टार कास्ट
बॉर्डर 2 में सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका निभाई है, जबकि वरुण मेजर होशियार सिंह दहिया, पीवीसी के रूप में नजर आ रहे हैं.  दिलजीत दोसांझ ने फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाया है वहीं अहान शेट्टी लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ पियस अल्फ्रेड नोरोन्हा, एमवीसी की भूमिका में हैं. फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा ने भी अहम भूमिका निभाई है. 

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button