विश्व

Blood Shortage In China Amid News Of Corona WHO Expressed Concern

Blood shortage in China: चीन में कोरोना से हालात बद से बदतर हो गए हैं. जिस तरीके की खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं वो चिंता बढ़ाने वाली हैं. हालांकि चीन का कहना है कि मामला कंट्रोल में है और स्थिति उतनी भयावह नहीं जितनी दिखाई जा रही है. 

इसी बीच खबर है कि चीन में ब्लड शॉर्टेज हो गई है. पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. इस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जताई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह चीन में कोविड-19 की स्थिति के बारे में “बहुत चिंतित” है क्योंकि बुखार की दवाओं की लगातार कमी और देश में संक्रमण की लहरों के आने की आशंका के बीच वायरल का प्रकोप पूरे देश में अनियंत्रित रूप से फैल रहा है.

चीन में कई स्थानीय नेताओं ने घबराहट वाली स्थिति के बीच मुफ्त दवाएं वितरित करना शुरू कर दिया है. वहीं मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश भर से रक्त की कमी की सूचना मिली है. स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से अधिक रक्तदान करने का आग्रह किया है.

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी शहर ग्वांगझू में, हर दिन की ​​रक्त के उपयोग की मांग को पूरा करने के लिए  लगभग 1,200 रक्तदाताओं की आवश्यकता हो रही है.

News Reels

चीन छिपा रहा है आंकड़े

चीन में कोरोना की नई लहर दुनियाभर के लिए चिंता का कारण बन गई है. दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना अब एक बार फिर घातक रूप में लौट आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में हालात बद से बदतर हैं. हालांकि चीन में कुल कोरोना केस और मौत को लेकर चीनी मीडिया और पश्चिमी मीडिया के अलग-अलग दावे हैं. अब इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि चीन कोरोना के मामलों की सही जानकारी छिपा रहा है. 

दरअसल चीन ने कहा था कि उसके यहां बीते बुधवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. जबकि WHO का कहना है कि चीन के आंकड़े बताते हैं कि बुधवार को कोविड से किसी की मौत नहीं हुई लेकिन इसपर संदेह है. WHO चीन को नए वायरस को लेकर सही जानकारी देने को कह रहा है. डब्ल्यूएचओ के आपातकालीन प्रमुख डॉ रयान ने चीन से वायरस के नवीनतम प्रसार के बारे में अधिक जानकारी देने का आग्रह किया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button