उत्तर प्रदेशभारत

BJP स्टीकर लगी बेकाबू कार ने मचाया तांडव, मुरादाबाद में घर की दीवार तोड़ी, गाड़ियों में मारी टक्कर- Video

BJP स्टीकर लगी बेकाबू कार ने मचाया तांडव, मुरादाबाद में घर की दीवार तोड़ी, गाड़ियों में मारी टक्कर- Video

आरोपी ड्राइवर से पुलिस ने पूछताछ शुरू की

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक अनियंत्रित कार के कहर से इलाके में दहशत फैल गई. सिविल लाइन थाना इलाके के पीएमएस पब्लिक स्कूल के पास उस समय चीख-पुकार मच गई, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टीकर वाली एक तेज रफ्तार गाड़ी ने अपना संतुलन खो दिया. यह कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े वाहनों और रिहायशी मकानों से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कई बाइक्स के परखच्चे उड़ गए और मकानों की पक्की दीवारें ढह गईं.

पूरी घटना एक घर में लगे हुए सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के समय गनीमत यह रही कि वहां ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं थी नहीं, तो जान का बड़ा नुकसान हो सकता था. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कार चालक वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो चुका था, जिसके कारण कार से इलाके में कोहराम मच गया. घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला.

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर सिविल लाइन थाने भिजवा दिया. आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच की जा रही है कि कहीं वह नशे की हालत में तो नहीं था. स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देने की बात की और लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधिकारी ने बताया सिविल लाइंस पुलिस को हादसे की जानकारी मिली.

‘सामान्य से तेज थी रफ्तार’

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति को संभाला. आरोपी चालक के खिलाफ सबूतों और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. बेकाबू कार पर भाजपा लिखा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार सामान्य से कहीं ज्यादा थी, जिसके कारण चालक मोड़ पर संतुलन नहीं बना सका. बेकाबू कार ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों टक्कर मारी, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

इसके बाद गाड़ी सीधे लोगों के घरों के बाहरी हिस्सों से जा टकराई, जिससे दीवारों में गहरी दरारें आ गईं और कुछ हिस्से गिर पड़े. धमाके सी आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और वहां का मंजर देखकर दंग रह गए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button