मनोरंजन

Birthday Special Actress Ranjitha Love Life Swami Nityanand Career Films Serials Lifestyle Family Unknown Facts

Ranjitha Unknown Facts: सिनेमा की दुनिया में शोहरत मिलना आम बात है, लेकिन कई बार सितारों के कदम ऐसे रास्ते पर पड़ जाते हैं, जहां उन्हें बदनामी से भी रूबरू होना पड़ता है. कुछ ऐसा ही हाल कॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रंजीता का भी रहा. उन्होंने सिनेमा की दुनिया में अच्छा-खासा नाम कमाया, लेकिन अपनी जिंदगी में ऐसी गलती कर दी कि उन्हें शर्मसार होना पड़ा. क्या थी वह गलती? बर्थडे स्पेशल में जानते हैं रंजीता से जुड़ा यह किस्सा…

ऐसे शुरू हुआ रंजीता का करियर

तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली रंजीता का जन्म 4 जून 1975 के दिन हुआ था. साल 1991 में तेलुगू फिल्म कडापा रेड्डीम्मा से रंजीता के सिनेमाई करियर की शुरुआत हुई. इसी साल उनकी एक और फिल्म प्रेमा पंजरम रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुई, लेकिन रंजीता के करियर की गाड़ी चल निकली. दरअसल, इन दोनों फिल्मों के बाद रंजीता की तीसरी फिल्म नडोडी थेंड्रल रिलीज हुई, जिसने सिनेमा की दुनिया में रंजीता की छवि को मजबूत कर दिया. 

फिल्मी दुनिया को दो बार कहा अलविदा

गौरतलब है कि साल 2000 में रंजीता ने भारतीय सेना के एक मेजर से शादी कर ली, जिसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, दो साल बाद यानी 2002 में रंजीता का तलाक हो गया और 2003 में उन्होंने अभिनय जगत में कमबैक कर लिया. इसके बाद वह फिल्मों में सहयोगी भूमिकाएं निभाई नजर आईं, जबकि टीवी सीरियल में लीड रोल निभाए. साल 2013 में रंजीता ने संन्यास ले लिया. 

जब विवाद में फंसीं रंजीता

बता दें कि सिनेमा जगत को दूसरी बार अलविदा कहने के बाद रंजीता स्वामी नित्यानंद के संपर्क में आ गई थीं. उस दौरान सन टीवी ने कुछ वीडियो रिकॉर्डिंग टेलीकास्ट की थीं, जिसमें रंजीता और नित्यानंद को बेडरूम में होने का दावा किया गया था. इसके बाद रंजीता सुर्खियों में आ गई थीं. नित्यानंद और रंजीता दोनों ने वीडियो को फर्जी बताया था. साथ ही, टीवी चैनल पर वसूली करने का आरोप लगाया था. हालांकि, बेंगलुरु स्थित फॉरेंसिक लैब ने पुष्टि की थी कि वीडियो में मौजूद लोग नित्यानंद और रंजीता ही लग रहे हैं. इसके बाद रंजीता ने न्यूज चैनल के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में शिकायत की. अदालत ने पीड़िता की निजता का हवाला देते हुए टीवी चैनलों को फटकार लगाई थी. साथ ही, रंजीता से माफी मांगने का आदेश दिया था.

नोरा फतेही ने किए अपनी लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासे, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button