मनोरंजन

bigg boss 18 grand premiere salman khan marriage actor said want fugitive wife | Bigg Boss 18: सलमान खान ने शादी को लेकर किया खुलासा, बोले

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का कुछ ही समय में आगाज होने वाला है. शो के नए-नए प्रोमो सामने आ रहे हैं. शो में अनिरुद्धाचार्य महाराज भीं कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं. शो में जाते ही उन्होंने समलान खान की शादी को लेकर सवाल कर दिया. 

शादी को लेकर पूछा सवाल 

शो में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एंट्री ली. उन्होंने शो में आते ही सलमान खान की शादी का जिक्र छेड़ दिया. अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि आप यहां किस उद्धेश्य से आए हैं? तो उन्होंने कहा- राजनीतिक लोग बहुत लालची होते हैं और लालच ये होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमें जानें. तो अनिरुद्धाचार्य महाराज ने पूछा विवाह हो गया?

कंटेस्टेंट ने कहा- नहीं. अनिरुद्धाचार्य महाराज ने पूछा कितनी आयु है तो कंटेस्टेंट ने कहा- सलमान भाई से छोटा हूं. ये सुनकर सलमान ने कहा- अभी तक बच्चे हैं. फिर अनिरुद्धाचार्य महाराज बोले- दो लड़की देखने पड़ेंगी, एक आपके लिए और एक इनके लिए. ये सुनकर सलमान ने कहा- नहीं-नहीं. फिर अनिरुद्धाचार्य महाराज बोले- हम जो लाएंगे वो भागेंगी नहीं. फिर सलमान बोले- हमें भगोड़ी चाहिए.

ये सुनकर सभी खूब हंसते हैं. 


बता दें कि बिग बॉस 18 में टीवी के कई पॉपुलर स्टार नजर आने वाले हैं. फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. शो मे विवियन डीसेना, एलिस कौशिक जैसे स्टार्स दिखेंगे. वहीं बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं शिल्पा शिरोडकर भी नजर आएंगी. इसके अलावा शो में शहजादा धामी भी दिखेंगे. वहीं निया शर्मा ने एंट्री को लेकर इंकार कर दिया है. शो रविवार रात 9 बजे शुरू होगा. शो को आप कलर्स और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. 

 

ये भी पढे़ं- जब शक्ति कपूर ने मिथुन संग की थी ऐसी हरकत, अंधेरे कमरे में डिस्को डांसर ने की थी एक्टर की पिटाई, काट दिए थे बाल



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button