खेल

सचिन तेंदुलकर या सौरव गांगुली? किसकी पत्नी हैं ज्यादा पढ़ी-लिखी; यहां जानें

सचिन तेंदुलकर की पत्नी का नाम अंजली तेंदुलकर है. वहीं सौरव गांगुली की पत्नी का नाम डोना गांगुली है. सचिन ने साल 1995 में अंजली से शादी की थी. इस समय दोनों का एक बेटा और एक बेटी है. उनके बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर और बेटी का नाम सारा तेंदुलकर है. वहीं सौरव गांगुली ने डोना से साल 1997 में शादी की थी. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम सना गांगुली है. आइए यहां जानते हैं कि डोना और अंजली में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है.

सौरव की पत्नी डोना कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

गांगुली की पत्नी डोना ने साल 2012 में कोलकाता के भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर पढ़ा रही हैं. डोना ने पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद जाधवपुर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशल रिलेशन में एम.फिल और पीएडी की है. इसके अलावा डोना एक जानी-मानी ओडिशी डांसर हैं. वो अपनी खुद की एक डांस एकेडमी भी चलाती हैं, जहां वो बच्चों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं.

सचिन की पत्नी अंजलि कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

सचिन की पत्नी अंजलि पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से की और फिर ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जे.जे. हॉस्पिटल से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. वो मुंबई यूनिवर्सिटी से पेडियाट्रिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं.

दोनों ही पढ़ाई में है अव्वल

डोना और अंजलि की ओवरऑफ पढ़ाई की तुलना की जाए तो, कोई किसी से कम पढ़ा लिखा नहीं है. डोना के पास अगर पीएडी की डिग्री है, तो अंजलि के पास एमबीबीएस. दोनों के पास ही अव्वल दर्जे की डिग्रियां हैं. इन डिग्रियों को हासिल करना इतना आसान नहीं है. इसके लिए किसी को भी बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. दोनों ने बहुत ही कड़ी मेहनत के साथ ये डिग्री हासिल की है.

यह भी पढ़ें-

क्या भारत की महिला क्रिकेट टीम में खेल सकती हैं ट्रांस वुमन अनाया बांगर? जानें इसे लेकर ICC का नियम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button