मनोरंजन

रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल

फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. पहले पार्ट में एक्टर अक्षय खन्ना भी अहम रोल में थे. अक्षय खन्ना ने फिल्म में रहमान डकैल का रोल प्ले किया. 

अक्षय कुमार का वीडियो वायरल

इस रोल में उन्हें बहुत पसंद किया गया. रहमान डकैत के रोल में अक्षय का स्टाइल, डांस सब बहुत पसंद आया था. अब एक्टर का एक बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अक्षय खन्ना रहमान डकैत की विग को परफेक्ट तरीके से सेट करते दिख रहे हैं.

वीडियो में अक्षय का हेयर विग को लेकर इंस्ट्रक्शन देते दिख रहे हैं, ताकि उनका लुक नैचुरल लग सके. वो बोल रहे हैं, ‘इस तरफ? अब आप कट देख रहे हैं, और ये सीधे मेरी तरफ आ रहा है. ठीक है? तो इससे ये बहुत ही नैचुरल दिखेगा. दोनों साइड से और ऊपर से. हमें प्वॉइंट मिल गया. दूसरा, इस साइड से.’ वो लगातार ऐसे ही अपनी टीम को गाइड करते सुनाई दिए.

रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल

रहमान डकैत की हेयर बिग को सेट करते दिखे अक्षय खन्ना, बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

अक्षय कुमार के इस वीडियो को देखकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अक्षय खन्ना का डेडिकेशन लेवल. दूसरे ने लिखा- इस अमेजिंग रोल से अभी तक बाहर नहीं आ पा रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अक्षय सर इस हेयरस्टाइल को पर्मानेंट कर लो. उनकी हेयरस्टाइल पसंद की जा रही है. बता दें कि धुरंधर में अक्षय खन्ना ने ल्यारी के गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल निभाया था.

बता दें कि फिल्म को आदित्य धर ने बनाया. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी. अब फिल्म का दूसरा पार्ट थिएटर में लगा है और रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button