खेल

BCCI Makes Major Rule Change Lifts Saliva ban IPL 2025 New Rule

IPL 2025 Rule Change: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा. इससे पहले गुरुवार को सभी टीमों के कप्तानों ने मीटिंग की. यह मीटिंग भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हेडक्वार्टर मुंबई में रखी गई. इस बीच आईपीएल के कई नियमों में बदलाव की खबर सामने आई है. इसमें गेंदबाजों को लेकर अहम फैसला हुआ है. बीसीसीआई ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटा दिया है. अब गेंदबाज मैच के दौरान गेंद पर लार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके साथ ही और भी नियम बदले गए हैं.

क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक मीटिंग में कई अहम फैसले हुए हैं. इसमें गेंद पर लार के इस्तेमाल को लेकर छूट दी गई है. बीसीसीआई ने पहले गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन कर दिया था. इसके साथ ही एक और बड़ा नियम बदला है. मैच के दौरान दूसरी गेंद को लेकर एक नियम बना है. इसके तहत दूसरी गेंद आईपीएल मैच की दूसरी पारी के 11वें ओवर के बाद आएगी. यह नियम रात के वक्त ओस के प्रभाव को देखते हुए लाया गया है.

लार के इस्तेमाल पर कब और क्यों लगा था बैन –

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से गेंद पर लार का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया था. आईसीसी ने भी इसको लेकर बैन लगाया था. लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बीते दिनों लार के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटाने की मांग की थी. 

यह भी पढ़ें : Chahal Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर आ गया कोर्ट का फैसला, शादी के 4 साल बाद टूटा रिश्ता

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button